फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: 'शमशेरा' में रणबीर ने ली वाणी से चार गुना ज्यादा फीस! जानें किसे मिले कितने करोड़

Wed, 22 Jun 2022 04:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का टीजर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टीजर के बाद लोग इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद यानी 24 जून को रिलीज किया जाएगा। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में वाणी कपूर, संजय दत्त सहित कई बड़े कलाकार हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह उत्सकुता बनी हुई है कि इस फिल्म के लिए इन सितारों ने कितनी फीस चार्ज की है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यशराज के बैनर तले बनी इस पीरियड ड्रामा में किसे कितना मेहनताना मिला है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
शमशेरा के टीजर में सबसे ज्यादा वाहवाही रणबीर कपूर की हो रही है। लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रणबीर ने कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस ली है। शमशेरा के अलावा रणबीर की ब्रह्मास्त्र की रिलीज होने जा रही हैं जिसमें उनके ओपोजिट आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
इस फिल्म में संजय दत्त क्रूर पुलिस वाले के रूप में नजर आने वाले हैं। शमशेरा में संजय का लुक काफी अलग है। इससे पहले भी वह कई बार अलग अंदाज में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए संजय ने 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

4 of 5
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी कपूर
इस फिल्म की लीडिंग लेडी वाणी कपूर हैं। 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में दमदार एक्टिंग के बाद वाणी जल्द ही इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक वाणी को इस फिल्म के लिए कथित रूप से 5 करोड़ रूपए मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वाणी का काफी दमदार और अहम रोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Instagram
रोनित रॉय
रोनित रॉय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता हैं। सीरियल्स के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 4 करोड़ का भुगतान किया गया है। कहा जा रहा है कि शमशेरा में रोनित अपने दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें