रणबीर कपूर बॉलीवुड के 'चॉकलेट ब्वॉय' कहे जाते हैं, जो अब एक्शन हीरो की लिस्ट में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता आखिरी बार चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'संजू' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब रणबीर कपूर एक लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'शमशेरा' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर हाईटैक एक्शन करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर और फिल्म के गानों में देख चुके हैं। इन छोटी-छोटी झलकियों ने ही फैंस को इस फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है। ऐसे में यह फिल्म पहले दिन क्या कमाल दिखा पाएगी? आइए आपको बताते हैं।