शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमशेरा में रणबीर कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं, इसीलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रणबीर की दमदार एक्टिंग के बावजूद शमशेरा का छठे दिन का कलेक्शन काफी निराश करने वाला है। करण मल्होत्रा और खुद रणबीर कपूर ने ये कभी नहीं सोंचा होगा कि शमशेरा इतनी बुरी तरह पिटेगी। 22 जुलाई को रिलीज हुई शमशेरा को करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। लेकिन पहले ही दिन फिल्म को आलोचकों की आलोचना का शिकार होना पड़ा और नतीजा कि शमशेरा ओपनिंग डे पर ही उम्मीद पर खरी नहीं उतरी।