Kranti
- फोटो : file photo
क्रांति (1981)
मनोज कुमार, हेमा मालिनी और दिलीप कुमार साहब जैसे नगीनों से सजी इस फिल्म ने आज से 41 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साल 1981 में आई इस मल्टीस्टारर फिल्म में भी ब्रिटिश और भारतीयों के बीच जंग दिखाई गई थी। फिल्म की कहानी संघा और राजा लक्ष्मण सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंग्रेजों से अपनी भूमी को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। उस जमाने में इस फिल्म को बनाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये लगे थे। रणबीर की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर एक ऐसे प्वाइंट पर खत्म होता है, जिसे देखकर पता लगता है कि फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल है। जहां असली शमशेरा डाकू एक क्रांतिकारी था, वहीं उसका बेटा उसके नाम का फायदा उठाकर लूटमार-डकैती करने में लगा है। मगर हालात उसे ऐसे मोड़ पर लाते हैं, जहां से उसे क्रांति की मशाल थामनी होगी। पक्के वाले बॉलीवुड फैन्स को इतना सोचकर ही 'क्रांति' फिल्म में बाप-बेटे बने दिलीप कुमार और मनोज कुमार याद आ जाएगी।