संजय दत्त, करण मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर के लिए कह दी ये बड़ी बात
इस नोट में उन्होंने शमशेरा के डायरेक्टर करण मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'चार दशक के अपने लंबे करियर में मैंने जिन बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम किया है, करण उनमें से एक हैं। उनके पास ऐसे किरदार देने की क्षमता है जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रख सके। एक्टर ने आगे कहा कि करण परिवार की तरह हैं। सफलता या असफलता अलग चीज है, उनके साथ काम करना हमेशा सम्मान की बात होती है। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। 'इस पोस्ट की लाइन में उन्होंने आगे लिखा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना!