फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: रणबीर की फिल्मों की च्वाइस से ऋषि कपूर को थी शिकायत, जानिए क्या है वजह

Wed, 20 Jul 2022 03:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली शमशेरा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह काफी जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। शमशेरा के जरिए वह करीब चार साल के बाद वापसी कर रहे हैं। शमशेरा के बाद रणबीर बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार उनको संजय दत्त की बायोपिक संजू में देखा गया था। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। रणबीर की फिल्म शमशेरा इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनकी फिल्में पिता ऋषि कपूर को बकवास लगती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शमशेरा में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर ने बताया कि जब उन्होंने शमशेरा साइन की थी, तब उनके पिता ऋषि कपूर इस बात से काफी खुश थे। उन्होंने बताया कि पिता ऋषि कपूर ने करण मल्होत्रा के साथ अग्निपथ में काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके लिए ऋषि कपूर को बहुत तारीफ मिली थी। रणबीर ने बताया कि वह संजू के बाद सीधे शमशेरा और ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हो गए थे। इस दौरान उनके पिता भी तबियत भी खराब रहती थी। 
विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि पिता ऋषि कपूर को उनकी फिल्मों की च्वाइस से सबसे ज्यादा शिकायत रहती थी। रणबीर ने बताया कि ऋषि जी उनसे कहते थे कि तेरी फिल्म चॉइस एकदम बकवास है। तू ऐसी फिल्में बनाता है जो जनता के बड़े हिस्से तक नहीं पहुंचतीं।  उन्होंने आगे कहा कि पिता ऋषि कपूर उनकी फिल्म का ट्रेलर या पोस्टर नहीं देख पाए, लेकिन कहीं दूर वह गर्व से मुझे देखकर मुस्कुरा रहे होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर डबल रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें