रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक्टर पिछले हफ्ते तक श्रद्धा के साथ स्पेन में फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे थे। इस अनाम रोम-कॉम की शूटिंग जनवरी 2021 में नोएडा में शुरू हुई थी। हालांकि कोविड -19 के कारण बाकी की शूटिंग को स्थगित करना पड़ा था। इस साल की शुरुआत में टीम ने दिल्ली, मुंबई और स्पेन में शूटिंग फिर से शुरू की। सेट से कई लीक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं जिसकी वजह से फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को अगले साल 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।