शम्मी कपूर 50 और 60 के दशक के बेहतरीन अभिनेता के साथ डायरेक्टर भी रहे । तमिल फिल्मों से डेब्यू करने वाले शम्मी ने फिल्म इंटस्ट्री में करीब 3 दशक तक काम किया । शम्मी ने कई फिल्मों में लीड एक्टर का रोल निभाया । इसमें 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देके देखो', 'जंगली', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन' और 'कश्मीर की कली' शामिल हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
aditya raj kapoor
- फोटो : instagram
शम्मी कपूर ने तो हिंदी सिनेमा में बहुत योगदान दिया लेकिन उनके बेटे आदित्य राज कपूर से लोग परिचित भी नहीं होंगे । कपूर खानदान में हीरो-हीरोइन बनने की परंपरा दशकों से चली आ रही है । ऐसे में शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने आखिर क्यों फिल्मों का रुख नहीं किया ।
विज्ञापन
3 of 8
aditya raj kapoor
आदित्य, शम्मी और गीता बाली के बेटे हैं । आदित्य ने फिल्म 'जबसे तुम्हें देखा है' में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था । अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य ने फिल्मों में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश की थी । आदित्य 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' में राज कपूर के असिस्टेंट बने थे ।
4 of 8
aditya raj kapoor
- फोटो : instagram
इसके बाद उन्होंने 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'गिरफ्तार', 'साजन', 'दिल तेरा आशिक' और 'आरजू' जैसी हिट फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया । आदित्य का फिल्म इंडस्ट्री में ना ही मन लगा और ना ही उन्हें अच्छी सफलता मिली ।
विज्ञापन
5 of 8
aditya raj kapoor
- फोटो : instagram
आदित्य ने फिर लिखना शुरू किया । साथ ही 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' और 'सांबर साल्सा' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया । आदित्य हमेशा लाइम लाइट से दूर रहे इसलिए कभी उनके बारे में ज्यादा खबरें नहीं आईं । अब शम्मी कपूर के 86वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके बेटे आदित्य के बारे में भी जान लीजिए ।
विज्ञापन
6 of 8
aditya raj kapoor
- फोटो : instagram
आदित्य ने अपने एक्टिंग डेब्यू की शुरुआत 54 साल की उम्र में 2010 में फिल्म 'चेस' से की थी । इसके बाद वो 'पैरेंट्स', 'दीवानगी ने हद कर दी', 'इसी लाइफ में', 'से यस टू लव' और 'यमला पगला दीवाना 2' में छोटे-मोटे किरदार निभाए । फिल्मों में काम करने के अलावा 'वेयर हाउस' का बिजनेस भी है ।
विज्ञापन
7 of 8
aditya raj kapoor
आदित्य की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मुंबई का एम्यूजमेंट पार्क और दिल्ली का अप्पू घर बनाया है । साल 2014 में टीओआई को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने कहा था, 'मैंने 16 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था । तीन साल काम करने के बाद मुझे मेरे गुरुजी मिले । फिर सबकुछ बदल गया । उस वक्त मेरे पास पैसे नहीं थे । तब मैंने दूसरों के लिए काम किया । जब मैंने थोड़े पैसे जमा किए तो अपना बिजनेस शुरू किया ।'
'मैंने किराए पर वेयर हाउस और ट्रक खरीदे । कभी-कभी मेरे पास पैसे नहीं होते थे कि मैं ट्रक लोड करवा सकूं । तब मैंने उधार लिया । लोग कहते थे वो देखो शम्मी कपूर का बेटा ट्रक लोड कर रहा है । लेकिन मैं खुश हूं, मैंने अपनी जिंदगी अपने हाथों से बनाई है । मेरे पिता शम्मी कपूर मेरे काम से खुश थे ।'