फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुमसे अच्छा कौन है' से लेकर 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' तक, सुनिए शम्मी कपूर के ये सदाबहार गाने

Mon, 21 Oct 2019 11:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शम्मी कपूर - फोटो : SELF
हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय और कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार शम्मी कपूर का जन्मदिन 21 अक्तूबर को होता है। शम्मी कपूर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में करीब 70 फिल्में की। इनमें से 50 फिल्में में उन्होंने बतौर हीरो की भूमिका निभाई जबकि 20 फिल्मों में वह सह-कलाकार के रूप में दिखाई दिए। शम्मी कपूर ने फिल्मों में अलग-अलग किरदार से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान भी बनाई। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन दोनों फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट रहे हैं। संगीत प्रेमी शम्मी कपूर के गानों को बेहद खास मानते हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको शम्मी कपूर के सुपरहिट नगमों से मुखातिब करवाते हैं।
विज्ञापन

गाना- तुमसे अच्छा कौन है
ये सुपरहिट गाना शम्मी कपूर की फिल्म जानवर का है। ये फिल्म साल 1965 में आई थी। इस गाने को शम्मी कपूर और अभिनेत्री राजश्री पर फिल्माया गया है। इस गाने में दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

गाना- दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर
ये खूबसूरत नगमा साल 1968 में आई फिल्म ब्रह्मचारी का है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है। ये गाना शम्मी कपूर पर फिल्माया गया है। 

गाना- एहसान तेरा होगा मुझ पर
इस गाने को भी मोहम्मद रफी साहब ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना साल 1961 में आई फिल्म जंगली का है। इस गााने को शम्मी कपूर और अभिनेत्री सायरा बानो पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- बदन पे सितारे लपेटे हुए
इस गाने को शम्मी कपूर और वैजयन्ती माला पर फिल्माया गया है। ये फिल्म प्रिंस का गाना है। ये फिल्म साल 1969 में आई थी। इस गाने को भी मोहम्मद रफी साहब ने गाया है। 
विज्ञापन

गाना- ये चांद सा रोशन चेहरा
ये खूबसूरत नगमा फिल्म कश्मीर की कली का है। इस गाने को शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 1964 में आई थी। इस गाने में भी मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी।
विज्ञापन

गाना- चाहे कोई मुझे जंगली कहे
इस गाने को भी मोहम्मद रफी साहब ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना साल 1961 में आई फिल्म जंगली का है। इस गााने को शम्मी कपूर पर फिल्माया गया है। 

गाना- ऐ गुलबदन
ये गाना फिल्म प्रोफेसर का है। ये फिल्म साल 1962 में आई थी। इस गाने को शम्मी कपूर और अभिनेत्री कल्पना पर फिल्माया गया है। इस गाने में मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

गाना- आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे
ये खूबसूरत नगमा साल 1968 में आई फिल्म ब्रह्मचारी का है। इस गाने को मोहम्मद रफी और सुमन कल्याणपुर ने गाया है। ये गाना शम्मी कपूर और अभिनेत्री मुमताज पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें