फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमिता शेट्टी ही नहीं ये 6 एक्टर भी छोटी सी गलती से हो चुके हैं लहूलुहान

Sat, 02 Feb 2019 07:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
celebrity Injured - फोटो : amar ujala
फिल्म और सीरीयल की शूटिंग के दौरान में बहुत बार सितारों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा जाता है। कभी-कभी शूटिंग करना उनके लिए खतरे से खाली नहीं होता है। जी हां,हम बात कर रहे हैं शूटिंग के दौरान होने वाली घटना की और इन घटनाओं से घायल हुए कलाकारों की। ऐसे बहुत से सितारे रहे हैं जिन्हें शूटिंग के दौरान बड़ी चोट आई। आई जानते उन्हीं सितारों के बार में। 
विज्ञापन

2 of 8
Shamita Shetty - फोटो : social media
'झलक दिखला जा' में अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी करते वक्त हीरोइन शमिता शेट्टी को ऐसी चोट लगी कि उनकी नाक प्रैक्चर हो गई और कुछ टांके भी लगे।
विज्ञापन

3 of 8
dipika kakar - फोटो : social media
इससे पहले भी कई सितारे सीरियल के सेट पर घायल होते रहे हैं। टीवी की सिमर यानि दीपिका को एक सीन में चोटिल दिखना था लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें सच में निचले होंठ पर चोट लग गई। इसलिए उन्हें चोट के मेकअप की जरूरत तो नहीं पड़ी लेकिन उन्हें डॉयलॉग बोलने में दिक्कत हो रही थी।

4 of 8
यो यो हनी सिंह - फोटो : Twitter
रैपर और गायक यो यो हनी सिंह भी रिएलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान ही फिसल कर गिर पड़े थे। फिर भी उन्होंने तुरंत उठ कर शूटिंग पूरी की।
विज्ञापन

5 of 8
Anita Hassanandani - फोटो : file photo
सीरियल 'फना' में ही एक्शन सीन शूट करते वक्त अनीता हसननदानी बनारसी साड़ी पहनी थीं जब पैर फिसल जाने के कारण झील में जा गिरी थीं। उनके पैर में मोंच आई थी और कुछ चोटें भी लगी थीं।
विज्ञापन

6 of 8
Ram kapoor - फोटो : file photo
राम कपूर आपनी बाइक पर सवार सीरियल 'दिल की बातें दिल ही जाने' के सेट पर जा रहे थे, जब उनका संतुलन बिगड़ा और वे फिसल गए। इस एक्सीडेंट से उनके पैर में बहुत चोट आई।
विज्ञापन

7 of 8
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo
दिव्यांका त्रिपाठी के साथ भले ही शूटिंग के दौरान हादसा न हुआ हो लेकिन एक अवार्ड फक्शन के दौरान हो गया जब वे स्टेज पर गिर पड़ीं और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
karan patel - फोटो : file photo
सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' के रमन यानि करण पटेल एक एक्शन सीन करते वक्त चोटिल हो गए हैं। सीन में उन्हें अशोक के साथ मार पीट करनी थी। हालांकि सीन में तो उनका खून दिखाने के लिए मेकअप किया गया लेकिन उनकी कलाई में वाकई चोट लग गई और टांके भी लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें