फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamita Shetty Raqesh Bapat: ब्रेकअप के बाद फिर साथ नजर आए शमिता-राकेश, यूजर ने कहा- 'क्या से क्या हो गए'

Sat, 06 Aug 2022 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राकेश बापट-शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शमिता शेट्टी और अभिनेता राकेश बापट फैंस के पसंदीदा कपल्स में शुमार रहे हैं। पिछले साल बिग बॉस ओटीटी के दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ीं थीं। मगर, बीते दिनों इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस के होश उड़ा दिए। खुद शमिता शेट्टी ने बाकायदा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राकेश बापट से अपने ब्रेकअप का एलान किया था और कहा था कि अब वे साथ नहीं हैं। इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ देखने को मिली है। ब्रेकअप के बाद भी अपनी केमिस्ट्री से ये दोनों स्टार फैंस को हैरान कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : insta
बता दें कि हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट का गाना 'तेरे विच रब दिसदा' रिलीज हुआ है। इसमें इनकी केमिस्ट्री कमाल की है। यह गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ है। इसके बाद आज यानी शनिवार को दोनों को फिर एक साथ स्पॉट किया गया है। इस बात से फैंस हैरान हैं कि वास्तव में इनका ब्रेकअप हुआ भी है या नहीं!
विज्ञापन

3 of 4
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक पैपराजी एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें शमिता और राकेश बापट शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों ने साथ में पोज दिए हैं। फिर राकेश बापट वहां से चले गए और शमिता ने अकेले फोटोज क्लिक कराईं। 
विज्ञापन

4 of 4
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक तरफ इनके फैंस इन्हें साथ देखकर बेहद खुश हैं और दोनों के पैचअप की दुआ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इन पर सवाल उठाते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या तुम लोगों का सच में ब्रेकअप हुआ है?' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इस वीडियो ने मेरा दिल तोड़ दिया।' एक यूजर ने पूछा, 'क्या फिर से पैचअप हो गया?' एक यूजर ने कमेंट किया है, 'सिर्फ प्रमोशन के लिए ये ड्राम चल रहा है!' एक यूजर ने लिखा, 'ब्रेकअप कर लिया यार इतनी प्यारी जोड़ी थी, शादी कर लेते ना।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें