फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के समय फैन संग बुरे बर्ताव पर ट्रोल हुईं शमिता शेट्टी का यू टर्न, बोलीं- 'बहुत दर्द में थीं'

Tue, 19 Feb 2019 05:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
'मोहब्बतें' (Mohabbatein) फिल्म से सुर्खियां बटोर चुकीं शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। यह शो पहले ही शूट हो चुका है और अब ऑन एयर हुआ है। शो में शमिता (Shamita Shetty) हर टास्क को बखूबी करती हुई दिखाई दे रही हैं। शमिता को लंबे समय बाद इस तरह से पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस बीच शमिता एक बार फिर से विवादों में फंस गई है जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब इस मामले पर शमिता की ओर से सफाई दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
दरअसल, शमिता शेट्टी हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। वहीं शमिता को देखते ही फैंस सेल्फी लेने के लिए उत्सुक हो गए। फैंस के साथ वीडियो में शमिता जिस तरह से बर्ताव कर रही हैं वह लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वीडियो चुटकियों में वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर शमिता को खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि शमिता को देख एक फैन उनके पास सेल्फी लेने आती है। लड़की काफी नर्वस लग रही है। नर्वस लड़की को समझ नहीं आता कि वह किस साइड से सेल्फी लें। बस इतनी सी बात पर शमिता परेशान होने लगती हैं और मुंह बनाने लगती हैं। वीडियो में शमिता का यह बर्ताव काफी रूड लग रहा है। मामला बढ़ता देख शमिता की तरफ से भी इस मामले पर अब सफाई दी गई है। 

4 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
पूरे मामले पर सफाई देते हुए सूत्र ने कहा शमिता गर्दन में स्लिप डिस्क से पीड़ित हैं। जब फैन तस्वीर खींचने उनके पास पहुंचीं तो वह बहुत दर्द में थीं। तबीयत ठीक न होने के बावजूद उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी ली। देखने में थोड़ा रूड लगा हो लेकिन उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था। शमिता अपने फैंस से बहुत प्यार करती हैं। हमेशा उनके साथ विनम्र रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
शमिता ने 'मोहब्बतें' के अलावा 'मेरे यार की शादी है', 'फरेब', 'जहर', 'बेवफा', 'कैश' और 'मोहब्बत' हो गई है तुमसे जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। इन शोज में 'बिग बॉस सीजन 3', 'झलक दिखला जा' शामिल है। फिलहाल शमिता 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शमिता इस वक्त साउथ की फिल्में और वेब सीरीज में बिजी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें