फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamita Shetty: विमान से उतार दिए गए शमिता शेट्टी के बैग, इंडिगो पर भड़कीं अभिनेत्री, आया ये जवाब

Tue, 29 Oct 2024 08:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शमिता शेट्टी ने विमान यात्रा के दुखद अनुभव को साझा किया है। अभिनेत्री ने इंडिगो पर जमकर भड़ास निकाली है। वहीं, उनकी पोस्ट पर एयरलाइन कंपनी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शमिता शेट्टी फिल्मों से दूर लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। अभिनेत्री को अपनी निजी जिंदगी की झलकियों को पोस्ट के जरिए प्रशंसकों के साथ साझा करते देखा जाता है। हालांकि, इस बार शमिता ने एक्स पर एक दुखद अनुभव साझा किया है। यह अनुभव विमान से यात्रा करने के दौरान की है। उन्होंने पोस्ट के जरिए एयरलाइन कंपनी को फटकार लगाई है। शमिता का आरोप है कि एयरलाइन से बिना किसी सूचना के उनके बैग विमान से उतार दिए गए।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official

शमिता शेट्टी ने एक्स पर साझा किया अनुभव 

शमिता शेट्टी ने एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह एक कार्यक्रम के लिए जयपुर से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं जब इंडिगो एयरलाइंस ने वजन की समस्या के कारण उनका और उनके हेयरड्रेसर का सामान उतार दिया। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर फंस गई हूं। मैंने इंडिगो एयरलाइन से जयपुर से चंडीगढ़ की यात्रा की है और मेरे बैग मुझे बताए बिना ही उतार दिए गए।'
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official

विमान से उतार दिए गए अभिनेत्री के बैग

शमिता ने आगे जोड़ा, 'मैं यहां एक कार्यक्रम के लिए आई हूं। वजन संबंधी कुछ समस्याओं के कारण मेरे हेयरड्रेसर का बैग और मेरा बैग उतार दिया गया। क्या ऐसा कुछ करने से पहले मुझे सूचित नहीं किया जाना चाहिए?' अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें अपना सामान लेने के लिए जयपुर से चंडीगढ़ की अगली उड़ान का इंतजार करने के लिए कहा गया था, जो उनके कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चंडीगढ़ में उतरने वाली थी।

4 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

ग्राउंड स्टाफ से खासी नाराज शमिता

अभिनेत्री ने कहा, 'ग्राउंड स्टाफ को यह भी नहीं पता था कि हमारी मदद कैसे करनी है।' वीडियो शेयर करते हुए शमिता ने एक्स पर लिखा, 'माफ करें मेरी फ्रेंच लेकिन इंडिगो एयरलाइन, आप उड़ान भरने के लिए एक बेहद खराब एयरलाइन हैं। और ग्राउंड स्टाफ पूरी तरह से बेकार है। इस एयरलाइन पर उड़ान भरने से पहले दो बार सोचें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

इंडिगो ने दी प्रतिक्रिया 

शमिता शेट्टी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एयरलाइन कंपनी ने लिखा, 'मिस शेट्टी, आपको हुई असुविधा के लिए खेद है और हम मामले का समाधान करना चाहेंगे। हमने पंजीकृत नंबर पर आपसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला। क्या आप कृपया हमें एक वैकल्पिक संपर्क नंबर और हमारे लिए सुविधाजनक समय पर डीएम कर सकती हैं। टीम इंडिगो।'

Jumanji 3: ड्वेन जॉनसन की जंगली दुनिया में आपका स्वागत है, इस दिन रिलीज होगी कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'जुमांजी 3'?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें