फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बारे में नेतन्याहू ने की ऐसी बातें, सुनकर हैरान हुईं पत्नी सारा

Fri, 19 Jan 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा 6 दिन के भारत दौरे पर आए हैं। इसी दौरान कल नेतन्याहू ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की। मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' नाम का एक फंक्‍शन आयोजित किया गया था। यहीं पर नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन
नेतन्याहू ने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, सुभाष घई और मधुर भंडारकर जैसी बॉलीवुड की बड़ी शख्सियत से मुलाकात की। ये कार्यक्रम नेतन्याहू की ओर से ही आयोजित करवाया गया था। इस प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल हुए थे।

.@IsraelPM @netanyahu , First Lady Netanyahu and CM @Dev_Fadnavis at #ShalomBollywood , a gathering organised in #Mumbai , to explore opportunities for Bollywood in Israel.
Actor @SrBachchan and many dignitaries from India and @Israel were present. pic.twitter.com/q1946wIdaV
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 18, 2018

विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के अलावा करण जौहर, प्रसून जोशी, अनुराग कश्यप, तरुण मनसुखानी, डायरेक्टर रोनी स्क्रूवाला, तनुज गर्ग, सोफी चौधरी, शंकर महादेवन, बोमन ईरानी के बेटे दानिश ईरानी और प्रल्हाद कक्कड़ जैसी मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में ऐश्वर्या ने बेंजामिन और उनकी पत्नी सारा ‌को बुके देकर स्वागत किया।

Amitabh Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan,Abhishek Bachchan, Karan Johar,Subhash Ghai,Imtiaz Ali,Ronnie Screwvala,Sara Ali Khan and others with Israel PM Benjamin Netanyahu and his wife Sara. #shalombollywood pic.twitter.com/JsmX8xsdRH
— ANI (@ANI) January 18, 2018

4 of 7
अमिताभ बच्चन
नेतन्याहू ने बॉलीवुड की जमकर तारीफ की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'दुनिया बॉलीवुड से प्यार करती है। इजरायल बॉलीवुड से प्यार करता है। मैं बॉलीवुड से प्यार करता हूं। मुझे लगता था कि मैं बड़ी हस्ती हूं, फिर मुझे अमिताभ बच्चन के जलवे का अहसास हुआ। उनके पास मुझसे 30 मिलियन (3 करोड़) ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स हैं। अब मैं नि:शब्द हूं।'

World loves Bollywood ,Israel loves Bollywood ,I love Bollywood: PM #BenjaminNetanyahu at #shalombollywood in Mumbai pic.twitter.com/5QTMZKypMW
— ANI (@ANI) January 18, 2018

विज्ञापन

5 of 7
अमिताभ बच्चन
उन्होंने आगे कहा, 'हमने सिनेमा पर हाल ही में एक बिल पास किया है।  40 लाख शेकल्स निवेश किए हैं। आप हमारे देश में आइए, हम सिनेमा में और ज्यादा निवेश करेंगे। हम इजरायल में बॉलीवुड देखना चाहते हैं। हमारे पास आपको केवल उन्नत तकनीक ही नहीं, रचनात्मकता भी देखने को मिलेगी। आपने होमलैंड और POW देखे होंगे, यह हमारे शो के फॉर्मेट हैं। बॉलीवुड का विकास यानी दुनिया में भारत का विकास और इजरायली तकनीक का विकास होगा।'

Aishwarya Rai Bachchan, UTV CEO Ronnie Screwvala and Karan Johar greet Israel PM #BenjaminNetanyahu in Mumbai. #shalombollywood pic.twitter.com/6qPEtbaMN9
— ANI (@ANI) January 18, 2018

विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन
इजरायल पीएम ने आगे कहा, 'हमारी तकनीक, विज्ञान और कला आपसे मिल जाएगी तो जादुई नजारा देखने को मिलेगा। मैं आप सबके साथ एक सेल्फी लेना चाहता हूं ताकि दुनिया हमारे संबंधों को जाने। आपको मालूम होगा कि दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की गई सेल्फी एलन (शो प्रजेंटर) की थी, जो उन्होंने ऑस्कर्स में ली थी। अब मैं इतिहास बनाना चाहता हूं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय इजरायल से खत्म की।' सबसे लंबे होने के कारण सेल्फी स्टिक बच्चन साहब को थमाई गई और उन्होंने सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन
नेतन्याहू, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक-एक सेल्फी शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। सेल्फी शेयर करते हुए नेतन्याहू ने लिखा, “क्या मेरी बॉलीवुड सेल्फी हॉलीवुड की एलेन डी जेनरस की ऑस्कर सेल्फी को बीट कर पाएगी। इस खास प्रोग्राम में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने पीएम नेतान्याहू के सामने अपनी टीम के साथ बॉलीवुड गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, 'भारतीय सिनेमा दुनियाभर में मशहूर है, इसे दुनिया के हर कोने में पसंद किया जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें