फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मर्जी के बिना शालिनी पांडे ने रखा था फिल्मों में कदम, 'अर्जुन रेड्डी' की गर्लफ्रेंड बन खूब मचाया था धमाल

Mon, 21 Sep 2020 06:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : instagram: shalzp
साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा शालिनी पांडे का जन्मदिन 23 सितंबर को होता है। उन्होंने सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में अभिनय करके लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम प्रीति शेट्टी था। पिछले साल 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी में भी रीमेक बना जिसके दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। शालिनी पांडे के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शालिनी पांडे का जन्म 23 सितंबर साल 1994 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। शालिनी अपनी क्लास की होनहार स्टूडेंट्स में से एक थीं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। शालिनी पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह साइंस सब्जेक्ट की बजाय आर्ट से पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन अपने पिता के दबाव की वजह से उन्हें साइंस सब्जेक्ट से पढ़ाई करके इंजीनियरिंग करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : instagram: shalzp
अपने परिवार और पिता के बारे में शालिनी कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके पिता को उनका अभिनय की दुनिया में जाना बिल्कुल पसंद नहीं था। उनके पिता चाहते थे कि शालिनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके आईटी कंपनी में नौकरी करें, लेकिन शालिनी के मन में शुरू से ही अभिनय करने की इच्छा रही थीं। शालिनी ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता से काफी अनुरोध करने के बाद अपनी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी साइन की थी। 

4 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शालिनी पांडे ने कहा था कि अभिनय उनके लिए नहीं बना था, लेकिन उन्होंने यह करके दिखाया। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता मेरा करियर तय करते थे। वह सोचते थे कि मुझे एक आईटी कंपनी में नौकरी करनी चाहिए, लेकिन मेरे दिल में अभिनय करने की इच्छा थी। जब मुझे पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी का ऑफर आया तो मुझे अपने पिता को फिल्म के निर्देशक संदीप से मिलवाने के लिए एक हफ्ते तक मनाना पड़ा था। बहुत मुश्किल से वह माने और मुझे पहली फिल्म साइन करने की अनुमति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : instagram: shalzp
शालिनी ने आगे बताया था, 'जब अर्जुन रेड्डी की शूटिंग शुरू होने में पांच महीने रह गए थे तो मेरे पिता जी ने मुझ पर फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि नौकरी कर लूं, मैं यहां अपना समय खराब न करूं। इसके बाद मैंने उनसे कहा मैं मुंबई जाना चाहती हूं। इसके लिए भी अपने पिता को मनाने में मुझे काफी समय लगा। मुंबई पहुंचने के बाद मेरे पिता जी मुझे बार-बार कॉल करते रहते थे और वापस घर लौटने को कहते थे, लेकिन जब मेरी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी रिलीज हुई तो मेरे पिता ने इन सबके लिए मुझसे माफी मांगी।' बता दें कि शालिनी पांडे की पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं दिव्या दत्ता, इस फिल्म से रखा था मनोरंजन जगत में कदम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें