फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: इंडस्ट्री में हो रहीं आत्महत्याओं पर मुकेश खन्ना ने जताई चिंता, बोले- कोई कुछ करता क्यों नहीं?

Wed, 19 Oct 2022 05:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर टीवी शो  'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया है। उनके चाहने वालों से लेकर फिल्म और टीवी जगत के तमाम सितारे एक्ट्रेस के यूं दुनिया छोड़कर जाने से दुखी हैं। हाल ही में 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने भी वैशाली की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने टीवी जगत में बढ़ रही आत्महत्याओं की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि स्टार्स के आत्महत्या करने के बाद हर कोई हैरानी जताकर और श्रद्धांजलि देकर अपने काम में जुट जाता है। आखिर कोई इस पर रोक लगाने के लिए कुछ करता क्यों नहीं?
विज्ञापन

2 of 6
वैशाली ठक्कर-मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की खबर की हेडलाइन पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह कहते नजर आए हैं, 'मैं क्यों पढ़ रहा हूं यह खबर? जो दुनियाभर ने पढ़ी है। लेकिन, यह एक ऐसी खबर है जो नई नहीं है। मुझे हैरानी हो रही है कि यह आत्महत्याओं का दौर थम क्यों नहीं रहा? अगर मैं विश्लेषण करूं आज के समाज का तो आज के समाज में इतनी कटुता, कड़वाहट, स्वार्थ और छल आ गया है कि जो इंसान थोड़ा भी संवेदनशील होगा वह मुश्किल से सर्वाइव कर पाएगा।' मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'हर तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग स्ट्रॉन्ग होते हैं और कुछ संवेदनशील। उन्हें छोटी बात भी बुरी लग सकती है। आपको पता नहीं चलता कि कौन-सी बात उन्हें अंदर तक हिला सकती है। अगर कोई आत्महत्या करता है तो आप समझ सकते हैं कि उसका दिमाग किस हद तक यह मान लेता है कि खत्म करो इस जिंदगी को।'

भोजपुरी सिनेमा से अचानक गायब हुईं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन

3 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली ठक्कर के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'सिर्फ 29 वर्ष उम्र। अभी तो उसकी जिंदगी शुरू भी नहीं हुई थी। इतनी अच्छी जिंदगी भगवान ने दी है, उसे आप एक भावुक झटके में आकर पंखे पर लटकर कर जान दे देते हो। मुझे हैरानी होती है कि यह होता क्यों है? मैं पूरी दुनिया की बात नहीं कर रहा हूं। दुनियाभर में तो वर्षेों से आत्महत्या होती रहती हैं। मैं बात कर रहा हूं अपने देश की। अपने देश के बॉलीवुड और टेलिवजन इंडस्ट्री की, जिसमें पिछले तीन वर्षों में देखो तो रिकॉर्ड में लाइन में कई आत्महत्या हुईं। सुशांत राजपूत की मौत को भी आत्महत्या करार कर दिया गया था। उसके बाद कई मॉडल्स ने आत्महत्या की। लोग इनकी आत्महत्या पर हैरान होते हैं कि इतने खुशमिजाज लोग अपनी जिंदगी खत्म कैसे कर सकते हैं।'

दुखद: विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का निधन, पिछले डेढ़ साल से चल रही थीं बीमार

4 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'वैशाली के हर को-स्टार ने कहा है कि हैरानी है, यह लड़की खुद को कैसे मार सकती है। यह तो सबको हंसाती थी। मैंने भी इसका एक शो देखा, जिसमें यह अपना चैनल चलाती है। उसमें यह लोगों को हंसाती है। सबको हंसाने वाली लड़की जब अचानक आत्महत्या कर ले तो हैरानी होगी ही। सबको होगी। मुझे भी होती है। आपको भी होती होगीा। लेकिन, हैरानी के अलावा हम और क्या कर सकते हैं। सब लोग श्रद्धांजलि देते हैं। हैरानी जताकर धीरे-धीरे अपनी शूटिंग में बिजी हो जाते हैं। एक शख्स अचानक से इस दुनिया से चला जाता है और हमारी इंडस्ट्री उसी रफ्तार से आगे बढती है। मुझे शिकायत इस बात से है कि हमारी इंडस्ट्री में आत्महत्याओं का दौर कब रुकेगा? मैं यह नहीं कह रहा कि आप रोक सकते हैं या मैं रोक सकता हूं, लेकिन यह सिलसिला रोका जा सकता है।'

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, हर दिन बेहतर बनने का किया वादा
विज्ञापन

5 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना के मुताबिक, 'आत्महत्याएं तब होती हैं, जब इंसान अकेला पड़ जाता है।' उन्होंने कहा, 'वैशाली के बारे में आप कहेंगे कि यह अकेली कहां थी। इसका तो शो चल रहा था। मुझे नहीं पता कि इसकी आर्थिक स्थिति कैसी थी। आजकल हमारी टीवी इंडस्ट्री के सितारे ईएमआई के बोझ तले भी दबे हैं। आप अंदाजा लगाइए उन एक्टर या एक्ट्रेस का जो अचानक चले जाते हैं। वे एक छोटे से कस्बे या गांव से आते हैं। इस चकाचौंध से भरी दुनिया में अकेले रहते हैं। छोटे-मोटे काम आते रहते हैं। अचानक जब पैसे आने बंद हो जाते हैं तो वे आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। सोचते होंगे कि मां-बाप को नहीं बता सकते और फिर यह कदम उठाते होंगे। यह सिर्फ एक आर्थिक पहलू है। कई बार मामला अफेयर का भी होता है। यह इंडस्ट्री अफेयर्स के लिए काफी खुली हुई है। यहां लड़के और लड़कियां किसी के साथ अफेयर में होते हैं और अचानक जब ब्रेकअप होता है तो लड़के तो आगे बढ़ जाते हैं लेकिन लड़की टूट जाती है। वह अचानक डिप्रेशन में चली जाती हैं।'

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा- ‘आई लव यू’? अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर बताई वीडियो की सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने अपनी बातचीत में दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन आप देखिए दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन का शिकार हुईं और क्या कारण दिखाए गए उसके? मैं किसी की जिंदगी में झांकता नहीं, लेकिन मैं हैरान होता हूं कि एक एक्ट्रेस जिसका नाम है, इज्जत है, शोहरत है, करोड़ों का घर है, वह डिप्रेशन में जाती है। मैं इसीलिए कह रहा हूं कि आत्महत्याओं का दौर इंडस्ट्री में चलता रहेगा,को-स्टार्स श्रद्धांजलि देते रहेंगे, आर्टिकल और खबरें आती रहेंगी लोग कहेंगे की हमें हैरानी है। लेकिन, हैरानी के बाद आप क्या करते हैं, कुछ नहीं करते। मुझे यही शिकायत है।' मुकेश खन्ना ने आगे कहा,  'एक संस्था बना देनी चाहिए, जिसके अंदर काउंसलर रहें। वहां मनोचिकित्सक नियुक्त किए जाएं। स्टार्स को यह बताया जाए कि कभी भी डिप्रेशन हो तो आप जाइए और संस्था में डॉक्टर से मिलिए। इसका कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा  गुमनामी में जाने वाले एक्टर को पेंशन मिलनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'दो मिनट की बात सुसाइड के द्वार पर खड़े व्यक्ति को जिंदगी की तरफ खींच सकती है। मेरी सलाह है कि इंडस्ट्री में इस पर सोचा जाए।'

Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें