मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आगे कहते हैं, "एक नहीं दो नहीं तीन--तीन एक्टर ऐसा कर रहे हैं। ये अभिनेता जुबां केसरी सुपारी नहीं बल्कि जुबां केसरी गुटखा प्रमोट कर रहे हैं। पहले अजय देवगन जी किया करते थे। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं, बहुत सुलझे हुए इंसान हैं, फिर भी पता नहीं क्यों उन्होंने इस एड के लिए हां बोला। मुझे गुस्सा आया, लेकिन यह गुस्सा तब बढ़ गया जब शाहरुख खान भी यह एड करने लगे। उसके बाद गुस्सा और बढ़ गया जब हेल्थ का ध्यान रखने वाले, फिट रहने वाले अक्षय कुमार भी दोनों सुपरस्टार के साथ जुड़ गए।"