फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhanth Kapoor: जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर का बयान दर्ज, कहा- मुझे नहीं पता था...

Wed, 15 Jun 2022 03:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सोमवार को ड्रग्स मामले में बंगलुरू से गिरफ्तार हुए थे। रविवार देर रात रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान शक्ति कपूर के बेटे समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बीते मंगलवार को सिद्धांत समेत सभी को जमानत दे गई। मंगलवार को अभिनेता को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश किया गया । पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया किसी ने उन्हें शराब और ड्रग्स के साथ सिगरेट दी थी। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 4
Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media
जमानत के बाद मंगलवार को सिद्धांत ने एक बयान में पहली बार अपनी गिरफ्तारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा, मैं होटल में था और जांच चल रही थी। मैं जांच में सहयोग करता रहूंगा। बंगलुरू पुलिस वास्तव में लोगों की जान बचाने के लिए अच्छा काम कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस संबंध में डीसीपी भीमाशंकर गुलेद ने बताया कि सिद्धांत का दावा है कि उनके ड्रिंग में कुछ मिलाया गया था और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। वह डीजे के रूप में कई बार पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। इस संबंध में डीसीपी ने कहा कि उन्हें मेहमानों की लिस्ट मिल गई है, पुलिस को जो भी संदिग्ध लगेगा उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस ने सिद्धांत के साथ-साथ बाकी चारों लोगों के भी मोबाइल जब्त कर लिए हैं और जांच जारी है। 
विज्ञापन

4 of 4
शक्ति, श्रद्धा और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत के वकील प्रवीण मुगली ने भी इस मामले पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा- जब भी कहा जाएगा वह बंगलुरू जाएंगे और पुलिस का सहयोग करेंगे। बता दें कि बुधवार सुबह सिद्धांत ने बुधवार सुबह फ्लाइट की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह फ्लाइट बोर्ड कर रहे थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह फैंस को हिंट दे रहे थे कि अभिनेता मुंबई वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें