फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakti Kapoor: जब भर आए शक्ति कपूर की मां की आंखों में आंसू, इसलिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नहीं जाना चाहते थे

Sat, 15 Jul 2023 07:40 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का देसी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3' इस रविवार परिवार स्पेशल एपिसोड में पारिवारिक रिश्तों पर रोशनी डालेगा। इस मनोरंजक एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसमें जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने हिस्सा लिया। इस दौरान शक्ति कपूर ने अपनी पहली स्पोर्ट्स कार खरीदने पर मिली मां की प्रतिक्रिया के बारे में दर्शकों को बताया और साथ ही वह कहानी भी बताया जब उन्हें पहला फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

विज्ञापन

2 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3' की शूटिंग के दौरान 'तुझमें रब दिखता है' गाने पर प्रतिभागियों शिवम वानखेड़े और कोरियोग्राफर वैभव घुगे ने एक कमाल की परफॉर्मेंस दी। शिवम वानखेड़े ने बताया कि जिस दिन उन्होंने अपना ब्रांड न्यू स्कूटर खरीदा, वह इसे अपने परिवार को दिखाने की बजाय सबसे पहले कोच वैभव घुगे के घर पर गए। शिवम और वैभव का रिश्ता देखकर भावुक हुए शक्ति कपूर ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

विज्ञापन

3 of 6
शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
शक्ति कपूर बताते हैं, "आज कोई किसी के लिए ऐसा नहीं करता। जो प्यार और लगन मैंने यहां देखी, जहां आपने उसे अपने हाथ से खिलाया, वो सचमुच बेमिसाल है। जब मैंने अपनी पहली स्पोर्ट्स कार खरीदी थी, तो मैंने अपनी मां को कॉल करके कहा था कि मैं उन्हें राइड पर ले जाना चाहता हूं। अपने बेटे को एक इंपोर्टेड कार चलाते देखकर उन्हें जो खुशी महसूस हुई वो अपार थी। मेरी आंखों में आंसू थे। वैभव के दिल में भी शिवम के लिए वही खुशी है।"
 

4 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
शूटिंग के दौरान अक्षय पाल और उनके कोरियोग्राफर अमर ने एक फुल-ऑन फिल्मी परफॉर्मेंस दी जिसमें शक्ति कपूर के कुछ यादगार डायलॉग और किरदारों को रीक्रिएट किया। इसके अलावा अक्षय और अमर ने जहां तेरी ये नजर है, मिलेगी मिलेगी और धोखा दिया जैसे गानों पर परफॉर्म करते हुए अपने शानदार डांस एक्ट में पॉपुलर किरदार नंदू को भी रीक्रिएट किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अपने किरदार 'नंदू' के लिए खूब मशहूर हुए शक्ति कपूर ने इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, "यह वाकई एक एंटरटेनिंग एक्ट था।" उन्होंने एक दिलचस्प याद ताजा करते हुए कहा, "जब मुझे 'राजा बाबू' का ऑफर मिला, तब मैं यह फिल्म साइन नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैंने बहुत-से नेगेटिव रोल्स निभाए थे और नंदू का किरदार उनसे अलग था। इसमें सिर्फ एक ही कॉस्टयूम था - चड्डी, नाड़ा और बनियान। मैंने गोविंदा से कहा, 'मैं यह फिल्म नहीं करना चाहता।' लेकिन फिर उन्होंने मुझे यह कहकर मनाया, 'इसे करके तुम्हें कोई पछतावा नहीं होगा।' और फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह हुआ, जहां बहुत-सी श्रेणियों में इस फिल्म और इसके किरदारों को नॉमिनेट किया गया, जिसमें मेरा किरदार भी शामिल था।”

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

शक्ति कपूर ने बताया, “वहां जाने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी क्योंकि मैं आमतौर पर इस तरह के समारोहों में नहीं जाता हूं। लेकिन मैं फिर भी वहां गया क्योंकि मेरी पत्नी, मां और मेरी सिस्टर-इन-लॉ मुझे जबर्दस्ती वहां ले गए। हालांकि मुझे पता था कि मुझे इस अजीब किरदार के लिए अवॉर्ड नहीं मिलेगा। सभी एक्टरों को अवॉर्ड लेते देखकर मेरी मां बार-बार पूछ रही थी कि आखिर ये तुम्हारा नाम क्यों नहीं ले रहे हैं? तो मैं भगवान से बस यही प्रार्थना कर रहा था कि प्लीज मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरी मां के लिए मुझे अवॉर्ड जितवा दो। और फिर वो वक्त आया, जब बेस्ट कॉमेडियन की कैटेगरी में विनर के रूप में मेरे नाम की घोषणा की गई। उस पल मैंने खुद से कहा, 'भगवान का शुक्र है, नहीं तो मेरी मां निराश होकर घर लौटतीं! पद्मिनी और मेरी मां दोनों को इसका यकीन था, लेकिन मुझे भरोसा नहीं था।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें