फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान के निधन से सदमे में हैं शक्ति कपूर, बोले- 'बीमारी के समय तो किसी ने भी उनका...'

Wed, 02 Jan 2019 01:04 PM IST
Amit Saini एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kader khan and shakti kapoor
बॉलीवुड में करीब 45 साल तक राज करने के बाद कादर खान अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं । उनके जाने से पूरा देश और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज गमगीन हैं । इस बीच कादर खान के साथ काम कर चुके शक्ति कपूर का भी बयान आ गया है । कादर साहब के निधन से शक्ति कपूर बेहद दुखी हैं । उन्होंने कादर खान की जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए । 
विज्ञापन

2 of 6
कादर खान - फोटो : पीटीआई
कादर खान और शक्ति कपूर ने साथ में 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' और 'साजन चले ससुराल' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं । कादर खान को याद करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, 'कादर खान की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो बिल्कुल अकेले हो गए थे ।'
विज्ञापन

3 of 6
kader khan - फोटो : ट्विटर
'आखिरी समय पर उनके साथ कोई नहीं था । बॉलीवुड में से किसी ने भी कादर खान की बीमारी के वक्त उनका हाल नहीं पूछा । मैंने कादर साब के साथ लगभग आधे करियर तक फिल्में कीं । हम दोनों ने साथ में 100 फिल्मों में काम किया । अब वो चले गए हैं तो इंडस्ट्री उनके बारे में सोच रही है बात कर रही है ।'

4 of 6
kader khan
'लोग अब उनके बारे में क्यों बात कर रहे हैं जब वो दुनिया में नहीं रहे । जब वो बीमार थे तो हालचाल क्यों नहीं पूछा । लोग तब ही बात करते हैं जब शख्स नहीं होता ।' उन्होंने आगे कहा, 'कादर खान काफी समय से काम नहीं कर रहे थे वो बीमार रहते थे ।'
विज्ञापन

5 of 6
kader khan
'कादर खान फाइनेंशियली काफी सिक्योर थे लेकिन उनके पास उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था । कोई उनसे मिलने जहीं जाता था । मैं हमेशा उन्हें फोन किया करता था । मैं उस अल्लाह के बंदे से हमेशा संपर्क में रहता था । मैं उनसे बताता था कि वो मेरे गुरु हैं । मैं उनके पांव छूता था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kader khan
'मैं उनके साथ समय बिताता था । उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया था । आज फिल्मों के पोस्टर में सिर्फ एक्टर-एक्ट्रेस होते हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब कादर खान और शक्ति कपूर अपनी फिल्मों को प्रमोट करते थे । हम दोनों की जोड़ी किशोर कुमार और महमूद की तरह थी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें