हिंदी सिनेमाजगत के सबसे बड़े विलेन शक्ति कपूर का 3 सितंबर को जन्मदिन है। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 80 से 81 के बीच शक्ति कपूर की महज 2 फिल्में रिलीज हुई थी जिसने शक्ति को बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक बना दिया था। शक्ति कपूर ने कुछ फिल्मों में सकारात्मक भूमिका भी निभाई लेकिन फिल्मों में उनकी नकारात्मक शख्सियत लोगों को इतनी रास आई उनका नाम आज बॉलीवुड के सबसे सफल नकारात्मक भूमिका निभाने वाले एक्टर की लिस्ट में शुमार हो गया है। शक्ति कपूर के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Shakti Kapoor
शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति को अपना यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था जिस वजह से उन्होंने इसे बदल दिया था। शक्ति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
3 of 8
shakti kapoor
शक्ति कपूर ने कादर खान के साथ करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई है। शक्ति कपूर ने शिवांगी से लव मैरिज की थी। कहा जाता है कि शक्ति की शिवांगी से फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे।
4 of 8
Shakti Kapoor
पहली मुलाकात के बाद शिवांगी को शक्ति अपनी स्पोर्ट्स कार में घुमाने लगे। शिवांगी भी धीरे धीरे उनसे प्यार करने लगी थीं। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शिवांगी फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Shakti Kapoor
साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग का वीडियो जारी किया। जिसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Shakti Kapoor
शक्ति के साल 2005 में आए इस स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन गिल्ड ऑफ इंडिया ने बैन लगाया था। हालांकि यह बैन हफ्तेभर बाद हटा भी दिया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
Shakti Kapoor
कहा जाता है कि शक्ति कपूर एक बार अपने पेरेंट्स को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने के लिए ले गए थे। फिल्म में उनके रेप सीन को देखकर उनकी मां बेहद नाराज हो गई थीं। यहां तक कि वह सिनेमा हॉल से बाहर आ गई थीं। इसके बाद शक्ति के पिता ने उनकी खूब डांट लगाई थी।
शक्ति ने मेरे आगोश में फिल्म में सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल सीन दिया था। यह सीन इतना विवादित था कि कई महीनों तक सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास नहीं किया था।