शक्ति कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को हुआ था और शक्ति का जन्म इसी साल तीन सितंबर को। दोनों के जन्मदिन में केवल एक दिन का अंतर था। अपनी दोस्ती से जुड़ा एक खास किस्सा खुद शक्ति ने साझा किया था। एक बार शक्ति ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरा बर्थडे तीन सितंबर को होता है और उनका चार सितंबर को। हम दोनों एक ही बर्थ ईयर 1952 शेयर करते हैं। वह मेरे से एक दिन छोटे हैं। ऋषि के साथ मेरी जिंदगी बहुत पुरानी है। मैंने उनके साथ 25-30 फिल्में की होंगी। मनमोहन देसाई की ‘नसीब’, डेविड धवन की ‘बोल राधा बोल’, ‘ईना मीना डीका’ और ‘सरगम’ जैसी फिल्मों में हमने साथ काम किया, इसलिए हम लोगों ने जिंदगी का काफी हिस्सा एक साथ साझा किया है।