फिल्ममेकर करण जौहर की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बनाने के लिए शाहरुख खान के बेटे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। चौंकिए मत, जिब्रान खान के बारे में तो सुना होगा अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन
2 of 5
Zibraan khan
करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख और काजोल के ऑनस्क्रीन बेटे बने क्रिस रायचंद अब बड़े हो गए हैं और उन्हें अब जिब्रान खान के नाम से जाना जाता है। जिब्रान ही करन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Zibraan Khan
बता दें कि 22 वर्षीय जिब्रान लंबे समय से पर्दे से दूर रहकर खुद को मार्शल आर्ट, कथक और हॉर्स राइडिंग में एक्सपर्ट हो चुके हैं। इतना ही नहीं वे फेमस डांस कोरियोग्राफर शामक दावर के डांस स्टूडियो में एक ट्रेनर के तौर पर काम भी करते हैं। बता दें कि वे खुद इस स्टूडियो में डांस सीखने आया करते थे।
4 of 5
Brahamastra
फिल्म में जिब्रान खान ने करण से एक रोल करने की भी मांग की थी लेकिन करण ने उनके चेहरे पर मैच्योरिटी ना देख रोल देने से मना कर दिया। याद हो तो करन ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बर्थडे वाले दिन इस फिल्म का जिक्र किया था और अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें फिल्म की डिटेल्स बताई गई थी।
A TRILOGY ...A FANTASY ADVENTURE....A LABOUR OF LOVE.....”BRAHMĀSTRA” pic.twitter.com/8yQ2Y0yWaD
— Karan Johar (@karanjohar) October 11, 2017
फिल्म ब्रह्मास्त्र में रनबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का नाम 'ड्रैगन' रखा गया था। बता दें कि फिल्म तीन भागों में बनेगी।