सलमान खान और शाहरुख खान
- फोटो : file
उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जल्द ही ये स्टार एक वीडियो शूट करते नजर आ सकते हैं। दरअसल, सरकार लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता के आधार पर इनसे उर्दू भाषा को विकसित करना चाहती है। गौरतलब है कि बीते 5 वर्षों में उर्दू भाषा के विकास के लिए सरकार ने पैसा भी जुटाया है। सरकार इसमें आने वाले खर्च को दोगुना कर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये आवंटित करती है, लेकिन इस पर कोई काम न होते देख फिल्मी सितारों का सहारा लेने जा रही है।