फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे से पहले शाहरुख को दीवाली का तोहफा, 'जीरो' ने रिलीज से पहले वसूले 100 करोड़

Tue, 30 Oct 2018 06:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
zero
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मचअवेटिड फिल्म 'ज़ीरो’ 21 दिसम्बर को रिलीज हो जाएगी। ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि फिल्म जीरो की सफलता या असफलता शाहरुख के करियर पर बड़ा मोड़ साबित कर सकती है। शाहरुख की पिछली फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली कई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बॉलीवुड ट्रेड एनालिटिक्स की मानें तो किंग खान का करियर ढलान पर है और उनकी 'खान’ चमक भी फीकी पड़ती जा रही है। फिल्म ज़ीरो में शाहरुख एक बौने व्यक्ति का रोल प्ले कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Zero
शाहरुख अपने पूरे करियर दौर में पहली बार इस तरह का रोल निभाने जा रहे हैं। फिल्म ज़ीरो का निर्देशन आनंद अल.राय कर रहे हैं। आनंद अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। तनु वेड्स मनु सीरिज की दोनों फिल्में और रांझणा जैसी बेहतरीन फिल्मों में आनंद अपने निर्देशन का जलवा बिखेर चुके हैं। फिल्म ज़ीरो के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh zero
टीजर के बाद शाहरुख के फैंस में उत्साह बेहद बढ़ गया था और शायद इसलिए फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को अच्छे खासे दामों में बिक गए हैं। सूत्रों की मानें तो किंग खान की फिल्म के राइट्स किसी एक स्टूडियो को बेचने की जगह कई अलग-अलग डिस्ट्रीब्यूटर को बेचे गए हैं। वहीं आपको बता दें कि इन राइट्स के बदले किंग खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को '100 करोड़’ रुपये मिले हैं। 

4 of 5
zero
वहीं शाहरुख की पिछली फिल्मों की बात करे तो 'जब हैरी मेट सेजल’ के राइट्स 85 करोड़ में बिके थे तो वहीं ‘दिलवाले’ के राइट्स 130 करोड़ में बिके थे। आपको बता दें कि किंग खान ने अपनी फिल्म के राइट्स को काफी कम कीमतों में बेचा है जिससे वह अपनी फिल्म को ज्यादा सफल बना सके। भारत में किंग खान की फिल्म 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करते ही सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero

वहीं खबरों की मानें तो अगर किंग खान की फिल्म नुकसान में गई तो फिल्म की आधी भरपाई खुद शाहरुख करेंगे और वहीं ज्यादा फायदा होने पर वह अपने शेयर लेंगे। फिल्मी सूत्रों की मानें तो फिल्म काफी शानदार बनी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खास बिजनेस कमा सकती है। हालांकि वही किंग खान की ज़ीरो के ठीक एक सप्ताहर बाद यानी 28 दिसम्बर को रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा’ रिलीज होगी। और यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर की फिल्म से शाहरुख की फिल्म ज़ीरो के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें