बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान दो दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में तो शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उनकी कोई फिल्म दर्शकों का दिल जीतने जरूर आएगी। शाहरुख ने अपने दो दशकों के सफर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। जिनमें कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी उम्र में शाहरुख खान से कई सालों का फासला था। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो शाहरुख के डेब्यू के समय में 4 साल, 5 साल या महज 12 साल की थीं।