2 अक्तूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तरफ से बधाई भी दी। इसी कड़ी में अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते हुए सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। लेकिन शाहरुख का ये बधाई देने का तरीका अभिनेत्री सयानी गुप्ता को नागवार गुजरा। तभी तो शाहरुख के इस पोस्ट पर उन्होंने तंज कसा है।