फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' रिलीज होने से पहले यहां पहुंचे शाहरुख खान, चेहरे पर साफ झलक आई थकान

Thu, 29 Nov 2018 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
शाहरुख खान की एक और एक्सपेरिमेंट फिल्म जीरो अगले महीने रिलीज होने वाली है। ऐसे में शाहरुख इन दिनों फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। वहीं, बीती रात किंग खान को बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन के घर देखा गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा..
विज्ञापन

2 of 6
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
सामने आई इन तस्वीरों में शाहरुख खान काफी थके हुए से मालूम हो रहे हैं और उनके चेहरे की थकान साफ-साफ बता रही है कि यह बॉलीवुड के बादशाह अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
लेकिन इस थकी हुई हालत में शाहरुख खान ने अपने फैन्स और मीडिया को नाराज ना करते हुए जमकर पोज दिए। शाहरुख ने काले रंग का जिपर पहना हुआ है जिसपर सफेद रंग की पट्टियां लगी हुई हैं। 

4 of 6
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
शाहरुख ने जाने से पहले मीडिया और अपने फैन्स का अभिवादन किया। बता दें कि शाहरुख इस दौरान बहुत ही रफ लुक में दिख रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
बता दें कि अगले महीने दिसंबर की 21 तारीख को शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज होने जा रही है।शाहरूख के साथ इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान के सभी फैन्स इस फिल्म में उनके नए अवतार 'बउआ सिंह' को देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर ने लांच होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। ट्रेलर में सुनाई दिए डायलॉग भी काफी दमदार लगे। फिल्म के नए गाने 'मेरे नाम तू' में दर्शकों को बउआ की जबरदस्त झलक देखने को मिली है। बता दें कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शाहरुख किसलिए शंकर के घर गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें