फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड को दी थी धमकी, बोले- Kiss किया तो होंठ काट दूंगा

Thu, 09 Jun 2022 10:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब शाहरुख खान बैक टू बैक अपनी फिल्मों का एलान करके फैंस को खुश कर रहे हैं। दूसरी तरफ शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने भी सिनेमा जगत में कदम रख दिया है। सुहाना फिल्म 'The Archies' से डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। तभी तो एक बार उन्होंने सुहाना खान के होने वाले बॉयफ्रेंड को धमकी दे दी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ फैमिली मैन भी हैं। वह अपने परिवार की ढाल बनकर खड़े रहते हैं। अक्सर वह अपने इंटरव्यू में अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के बारे में बोलते हुए दिखते हैं। ऐसा ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी हुआ था। इस शो के एक एपिसोड में जब शाहरुख खान आए थे, तब करण ने अभिनेता से सुहाना खान के बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक प्राइवेट सवाल किया था, जिस पर शाहरुख का जवाब सुन उनकी भी बोलती बंद हो गई थी।   
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में शाहरुख खान आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड में करण जौहर ने शाहरुख से सुहाना के फ्यूचर बॉयफ्रेंड से जुड़ा सवाल पूछा था कि आपकी बेटी अभी 16 साल की है क्या आप उस शख्स को मार देंगे? अगर उसने आपकी बेटी को किस किया? करण के इस सवाल पर शाहरुख खान ने एक पल भी नहीं सोचा और बोल पड़े कि मैं उसके होंठ काट दूंगा। शाहरुख खान का ये जवाब सुनकर पहले तो करण और आलिया हैरान रह गए और फिर दोनों की हंसी छूट पड़ी। हालांकि, इस बयान से किंग खान ने साबित कर दिया कि वह अपने परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करे तो किंग खान एक साथ कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें 'जवान', 'पठान', 'डंकी' शामिल हैं। इसके अलावा, शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते हुए भी दिखाई देंगे। अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद चार साल बीत गए हैं लेकिन अब तक किंग खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही फैंस का ये इंतजार भी खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें