फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब बहुत हो गया.. मुझे ऐश्वर्या से दोबारा दोस्ती कर लेनी चाहिए'

Wed, 09 Nov 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गलतियां करके उन्हें मान लेने के लिए काफी हिम्मत चाहिए और ऐसा ही कुछ शाहरुख खान ने कर के दिखाया है। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी गलतियों को मानते हुए शाहरुख ने उनमें सुधार करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

'अब बहुत हो गया.. मुझे ऐश्वर्या से दोबारा दोस्ती कर लेनी चाहिए'

2 of 6
दरअसल करण जौहर ने शाहरुख से सवाल पूछा कि अनुष्का, ऐश्वर्या और  कैटरीना में से वो किसके साथ दोस्ती करेंगे, किसके साथ शादी करेंगे और किसे जान से मार देंगे। आपको बता दें कि शाहरुख खान का जवाब काफी दिलचस्प था। 
विज्ञापन

'अब बहुत हो गया.. मुझे ऐश्वर्या से दोबारा दोस्ती कर लेनी चाहिए'

3 of 6
सवाल सुनते ही शाहरुख खान ने तुरंत कहा कि कैटरीना से मैं शादी कर लूंगा क्योंकि वो सिंगल है और अनुष्का को जान से मार दूंगा क्योंकि वो बहुत मस्त रहने वाली लड़की है और बुरा नहीं मानेगी। ऐश्वर्या को अगर जान से मारूं तब भी वो मुझे जान से मार देने के लिए दौड़ पड़ेगी। इसलिए ऐश्वर्या से मैं दोस्ती करूंगा। काफी समय हो चुका है और अब मुझे ऐश्वर्या से दोस्ती कर लेनी चाहिए।

'अब बहुत हो गया.. मुझे ऐश्वर्या से दोबारा दोस्ती कर लेनी चाहिए'

4 of 6
बॉलीवुड के पुराने दिनों को देखा जाए तो सबसे विवादास्पद बातें सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप से निकलकर आती हैं। जब तक दोनों बॉलीवुड के पावर कपल थे तब तक सब बढ़िया था लेकिन दोनों के ब्रेकअप ने बहुत लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

'अब बहुत हो गया.. मुझे ऐश्वर्या से दोबारा दोस्ती कर लेनी चाहिए'

5 of 6
उस समय बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीती ,रानी, करण, फराह और ऐश्वर्या का एक ग्रुप था। लेकिन ब्रेकअप के बाद सब अलग हो गए। ज्यादातर लोगों ने सलमान का साथ दिया क्योंकि वो बहुत लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़े हुए थे और सब उन्हें अच्छी तरह से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब बहुत हो गया.. मुझे ऐश्वर्या से दोबारा दोस्ती कर लेनी चाहिए'

6 of 6
वहीं ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि शाहरुख ने खुद उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था और उन्होंने ऐसी उम्मीद ही नहीं की थी। हालांकि कुछ सालों पहले ही एक पार्टी में शाहरुख और ऐश्वर्या मिले और दोनों ने बातें भी की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें