बेटे के साथ फिल्म करने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनके बेेटे आर्यन काफी चर्चा में हैं। ये दोनों हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग में अपनी आवाज देंगे। इस बात का खुलासा होते ही हर कोई किंग खान और उनके बेटे की चर्चा कर रहा है। डिजनी अपनी सुपरहिट फिल्म द लायन किंग का नया संस्करण अगले महीने रिलीज करने जा रहा है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान और उनके बेटे अपनी आवाज दे रहे हैं। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को नेपोटिज्म के नाम पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Janaki Das Mehra
- फोटो : social media
मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर जानकीदास मेहरा की आज है 16वीं पुण्यतिथि
हिंदी सिनेमा के मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर, लेखक और ओलंपियन जानकीदास मेहरा की आज पुण्यतिथि है। जानकीदास मेहरा प्रतिभा के काफी धनी थे। उन्होंने सबसे पहले बतौर साइकिलिस्ट दुनियाभर में नाम कमाया। साथ 1936 के ओलंपिक में जानकीदास इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सदस्य भी रहे। इसके बाद जानकीदास मेहरा ने अपना रुख फिल्मों की तरफ किया। और उन्होंने बॉलीवुड में बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर काफी नाम कमाया। इतना ही नहीं जानकीदास मेहरा ने बॉलीवुड की कई शानदार एक्ट्रेस को बड़ा मौका भी दिया। इसमें मधुबाला से लेकर मीना कुमारी और माला सिन्हा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
Bella Thorne
- फोटो : Instagram
अपनी न्यूड तस्वीर शेयर कर बेला थ्रोन ने हैकर्स को दिया करारा जवाब
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बेला थ्रोन ने हैकर्स को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर की हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अमेरिका के शख्स ने बेला थ्रोन का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था और एक्ट्रेस को उसकी न्यूड तस्वीर शेयर करने की धमकी दे रहा था। हालंकि बाद में उन्होंने अपना अकाउंट रिकवर कर लिया। लेकिन हैकर्स को करारा जवाब देते हुए अब खुद एक्ट्रेस बेला थ्रोन ने अपनी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनके इस बोल्ड कदम की काफी चर्चा हो रही है।
4 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना ने लोगों से की जातिसूचक शब्द इस्तेमाल न करने की अपील की
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म भारतीय संविधान में मौजूद अनुच्छेद 15 पर आधारित है जो किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने की बात कहता है। आयुष्मान खुराना इस फिल्म का जोर-शोर के प्रमोशन भी कर रहे हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस से जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल न करने की अपील की है।
वरुण धवन ने 'कलंक' के लिए बोला- ये फिल्म फ्लॉप होनी ही थी
बीती अप्रैल को करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। रिलीज से पहले जहां ये फिल्म काफी चर्चा में थी वहीं दर्शक भी कलंक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। कलंक के फ्लॉप होने के करीब 2 महीने बाद अब वरुण धवन ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसे बोल दिया जिसे सुनने के बाद करण जोहर हैरान हो सकते हैं।