बॉलीवुड में अब फिल्में 100 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप हो जाती हैं। नए जमाने का दर्शक अच्छे कॉटेंट वाली फिल्मों को पसंद करता है, फिर चाहे उनमें कोई भी हीरो क्यों न हो। यही वजह है कि नए एक्टर्स बाजी मार रहे हैं और पुराने सुपर स्टार का नाम इस लिस्ट से गायब होता जा रहा है। कुछ एक्टर्स कई फिल्में करने के बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाते, वहीं कुछ सिर्फ एक फिल्म करके ही सुपह हिट हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी पहली फिल्म ही पर्दे पर हिट हुई।