फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'चड्डी बिक जाएगी', जानें क्यों शाहरुख खान ने कही थी आमिर और सलमान को लेकर ये बात?

Wed, 31 Aug 2022 10:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मौजूदा समय के सुपरस्टार्स की बात की जाए तो सबसे पहले तीनों खान के नाम लिए जाते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जाता सकता है कि इनकी फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। तीनों में से दो अलग अलग अलग फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन एक साथ तीनों खान ने कभी काम नहीं किया। सलमान, शाहरुख के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं आमिर भी सलमान के साथ 'अंदाज अपना अपना' में काम कर चुके हैं लेकिन तीनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने का सपना लोगों का अभी तक पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : social media
यही सवाल जब शाहरुख खान से एक बार जब किसी शो में पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शो में उनसे जब पूछा गया कि क्या किसी फिल्म में तीनों खान को लोग एक साथ देख सकेंगे? इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि आप अफोर्ड कर सकते हो तो ऑफर कर दो। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
चड्डी बनियान बिक जाएगी तीनों को साइन करते-करते। शो के दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया था कि तीनों को एक साथ साइन करना किसी भी निर्माता निर्देशक के लिए काफी कठिन होगा। पहले तीनों को कहानी सुनानी पड़ेगी फिर तीनों को रोल पसंद भी आना चाहिए। 
 
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पिछले चार वर्षों से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया था। इस फिल्म से एक्टर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इसके बाद बॉलीवुड के बादशाह ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब लंबे समय बाद शाहरुख अगले साल तीन फिल्मों के साथ लौट रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। वहीं उनकी 'जवान' जून और 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें