फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बेटे अबराम ने किया शाहरुख खान का नाम रोशन, रेस में जीते मेडल

Fri, 17 Jan 2020 08:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान खुद जितने प्रतिभावान हैं उतने ही प्रतिभावान उनके बच्चे भी हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले उनकी बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' आई थी। जिसमें उनके अभिनय को बेहद सराहा गया। अब हाल फिलहाल में शाहरुख के बेटे ने भी उनका नाम रौशन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अबराम खान, शाहरुख खान - फोटो : Social Media
यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान की। वैसे तो शाहरुख अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन उनके छोटे बेटे अबराम खान की बात अलग है। शाहरुख गौरी के साथ-साथ सुहाना और आर्यन भी अबराम को बहुत चाहते हैं। अबराम ने अब कुछ ऐसा कर दिया है जिससे पिता शाहरुख खान फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan with abram - फोटो : twitter
दरअसल अबराम खान ने हाल ही में अपने स्कूल में रेस में भाग लिया था। इस रेस में अबराम ने मेडल जीते हैं। जिससे पिता शाहरुख खान खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। इस बात की जानकारी शाहरुख ने खुद अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। शाहरुख ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'रेस में एक दिन... मेरा छोटा सा गोल्ड मेडल अपने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ आज रेस जीत गया।'
 

4 of 5
gauri and abram - फोटो : twitter
सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि मां गौरी खान भी अपने बेटे की जीत से बेहद खुश हैं। गौरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शाहरुख और अबराम की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शाहरुख और अबराम दोनों ही मुस्कुराते हुए और मेडल-सर्टिफिकेट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan son - फोटो : Instagram
ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने अबराम की उपलब्धि को जाहिर किया है। शाहरुख अक्सर अपनी अबराम के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। यहां तक कि वो अक्सर अबराम के स्कूल के फंक्शन्स में भी नजर आते रहते हैं। फैन्स भी बाप बेटे की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। एक फैन ने तो यहां तक पूछ लिया था कि शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ फिल्म कब करने वाले हैं, इसके जवाब में शाहरुख ने कहा था कि जब अबराम उन्हें तारीख दे दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें