फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान ने सिखाए शाहरुख को 'जीरो' के इस गाने के लिरिक्स, किंग खान ने शेयर किया वीडियो

Fri, 07 Dec 2018 07:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो की प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह दुबई गए थे जहां उनके फैन्स ने उनका अभिवादन किया। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के साथ नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में...
विज्ञापन

2 of 5
zero
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म जीरो को लेकर बहुत ही गंभीर हैं क्योंकि पिछली कुछ फिल्मों ने उनके स्टारडम पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में एक वीडियो सामने आई है जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म जीरो के गाने मेरे नाम तू के बोल को उनकी बेटी ने उन्हें सिखाए हैं। यह वीडियो फिल्म जीरो के सेट की है जहां सुहाना भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Zero Song Issaqbaazi
वीडियो में बाप-बेटी गाने की रिहर्सल करते दिख रहे हैं। शाहरुख खान ने लिखा ' आखिर मैंने गाना मेरे नाम तू कर ही लिया, यह बहुत प्यारा है कि मेरी बेटी सुहाना ने गाने के बोल को मुझे सिखाए हैं, आशा करता हूं उसे यह पसंद आए।' 

4 of 5
zero
इससे पहले जीरो का नया गाना (इश्कबाजी) भी रिलीज हुआ था। खास बात यह है कि इस गाने में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि गाने के आखिर में किंग खान सलमान की गोद में चढ़कर झूमने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
माना जा रहा है कि फैन्स को यह गाना खूब पसंद आ रहा हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाना रिलीज होने के कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज मिल गए हैं। फिल्म जीरो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें