देवदास
- फोटो : File Photo
शाहरुख और ऐश्वर्या सबसे पहले एक साथ साल 2000 में नजर आए थे। इसके बाद इन दोनों एक साथ कई फिल्में की। जिसमें मोहब्बतें, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम, शक्ति: द पावर और ए दिल है मुश्किल शामिल हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन 'फन्ने खां' फिल्म रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही हैं। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।