फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल संग रोमांटिक सीन शूट करते वक्त शाहरुख ने की थी ऐसी हरकत, हैरान रह गई थीं अभिनेत्री

Thu, 28 Jan 2021 12:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाजीगर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में शाहरुख खान और काजोल का नाम टॉप पर रहता है। शाहरुख खान और काजोल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री फिल्मों में तो कमाल है ही, असल जिंदगी में भी इन दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। लेकिन एक फिल्म के सेट पर शाहरुख ने रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा कर दिया था कि काजोल भी हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : twiiter
शाहरुख और काजोल ने साथ में कई सारी फिल्में की हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'बाजीगर'। फिल्म बाजीगर में शाहरुख और काजोल के बीच एक रोमांटिक सीन शूट हो रहा था। इस सीन के दौरान शाहरुख ने काजोल को पिंच कर दिया था। जिसके बाद काजोल भी हैरान रह गई थीं। शाहरुख और काजोल ने खुद इस बारे में करण जौहर के चैट शो में बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh and Kajol - फोटो : file photo
दरअसल शाहरुख खान और काजोल करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल हुए थे। इस दौरान ही इन दोनों ने इस बारे में बताया। शाहरुख ने बताया कि, "ये सॉन्ग का सेंसुअल पार्ट था। हम दोनों नए थे। यह था 'मेरा दिल था अकेला मैंने खेल ऐसा खेला' या जो भी हो, उसे (काजोल) बहुत नाटकीय रूप से हांफना था। वो (काजोल) ऐसा नहीं कर पा रही थी क्योंकि ये बहुत अवास्तविक था। हम दोनों असली जिंदगी में ऐसा रिएक्ट नहीं करते हैं।"

4 of 5
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : PTI
इसके बाद काजोल कहती हैं, "ये वाकई में बहुत ज्यादा था और मैं इसे नहीं कर पा रही थी। टाइमिंग या कुछ और गलत हो सकता था।" शाहरुख ने कहा, "यह ऐसी चीज है जिसे हम सामान्य रूप से नहीं करते हैं और वो कभी भी ऐसा शॉट नहीं करती है जो वो सामान्य रूप से नहीं करती। सरोज जी ने आकर मुझे चुपचाप कहा 'तुम उसको ऐसा कुछ पिंच-विंच कर दो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
इसके बाद शाहरुख ने सरोज खान के कहने पर बिल्कुल ऐसा ही किया। उन्होंने काजोल को शूटिंग के दौरान पिंच कर दिया जिससे काजोल भी हैरान रह गईं। हालांकि इसके बाद शॉट एकदम परफेक्ट हुआ था। शाहरुख ने बताया कि ये केवल सुनने में वल्गर लग रहा है पर ये वास्तविक में ऐसा बिल्कुल नहीं था। बता दें कि शाहरुख और काजोल ने साथ में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिलवाले', 'करन अर्जन', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: अमेरिकी अभिनेत्री क्लोरीस लीचमैन का 94 वर्ष की उम्र में निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें