सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। शूटिंग के दौरान शाहरुख अपने कुछ फैंस से मिले और बवाल खड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस सुपरस्टार ने अपने जबरा फैन के साथ की धक्का-मुक्की, वायरल हो रहा VIDEO
2 of 5
दरअसल, शाहरुख अपने बॉडीगार्ड्स के साथ चल रहे थे। आस-पास उनके सैकड़ों फैंस थे। तभी एक शख्स ने शाहरुख के कंधे पर हाथ रख लिया और फोटो खिंचवाने के उन्हें अपनी ओर खींचने लगा। इसी बात पर शाहरुख भड़क उठे।
देख्ाें वीडियाे-
An angry #shahrukhkhan has a scuffle with fan! #shahrukhkhan #shahrukh_khan #bollywood #like4like #srk #followforfollow #insta #videoalert #instavideo #instadaily #igers A video posted by BollywoodLife (@ibollywoodlife) on Sep 19, 2016 at 4:11am PDT
विज्ञापन
इस सुपरस्टार ने अपने जबरा फैन के साथ की धक्का-मुक्की, वायरल हो रहा VIDEO
3 of 5
शाहरुख ने उसे धक्का देकर खुद से दूर किया और गुस्से में आगे निकल गए। इसके बाद बॉडीगार्ड्स ने स्थिति को संभाला। हालांकि इन सबके बावजूद शाहरुख ने अपने फैंस को नाराज नहीं किया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने एक महिला के साथ सेल्फी खिंचवाई।
इस सुपरस्टार ने अपने जबरा फैन के साथ की धक्का-मुक्की, वायरल हो रहा VIDEO
4 of 5
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शाहरुख अपने फैन्स पर गुस्सा होते दिखे हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। यह घटना साल 2012 में IPL के दौरान की है।
इस सुपरस्टार ने अपने जबरा फैन के साथ की धक्का-मुक्की, वायरल हो रहा VIDEO
5 of 5
ऐसी घटनाएं केवल शाहरुख खान के साथ ही नहीं बल्कि अन्य बॉलीवुड स्टार के साथ भी होती रहीं है। गोविंदा ने अपनी फिल्म के सेट पर एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। हाल ही में अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड्स ने एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स के साथ बदसलूकी की थी।