फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्नलिस्ट पर भड़के शाहरुख खान, बोले- 'मेरी बेटी सांवली है लेकिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है'

Tue, 13 Nov 2018 06:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
हर पिता के लिए उसकी बेटी किसी क्वीन से कम नहीं होती है और ऐसा बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का भी मानना है। हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर पहुंचे शाहरुख खान ने अपनी बेटी को लेकर बाते बोलीं। दरअसल, इस दौरान एक जर्नलिस्ट ने उनसे उनके फेयरनेस क्रीम की एड पर हुए बवाल पर एक सवाल किया था जिसपर शाहरुख खान थोड़े बिगड़ते नजर आए और इस पर बहुत बातें कह डाली...
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
शाहरुख ने जर्नलिस्ट के सवाल पर कहा कि वह अपने फॉलोअर्स के प्रति कभी भी गैर-ईमानदार बनने की कोशिश नहीं करते हैं और ना ही कभी किसी शख्स को उसके लुक के आधार पर जज करते हैं। शहरुख ने आगे कहा कि 'अगर कुछ लोगों को अभी भी लगता है कि मैं उनके प्रति ईमानदार नही हूं तो मेरा विश्वास करो, क्योंकि मैं जैसा हूं वैसा ही करने की कोशिश करता हूं, मैं एक अच्छा, लंबा और स्मार्टी लुक वाला इंसान नहीं हूं, ना ही मुझे अच्छा डांस आता है और ना ही मेरे बाल अच्छे हैं और ना ही मैं ऐसे एक्टिंग स्कूल से आया हूं जहां यह सब सिखाया जाता है तो कैसे मुझमें यह सब गुण आ सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
शाहरुख ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा 'क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे भी साधारण लोगों की तरह है तो उन्हें मैं गालियां दूंगा अगर वह दूसरे लोगों को इन सब चीजों पर जज करेंगे, मैं एक निम्न और माध्यम वर्ग का हूं इसलिए मुझमें यह सब चीजें नहीं है, लेकिन देखो मुझे मेरे पास अब स्टारडम है और अच्छा भी दिखता हूं, मैं पोस्टर ब्वॉय भी हूं, क्या मजाक है यह सब?

4 of 5
shahrukh khan
'मैं आपको बता दूं कि मैं अपने रूम में चेरिल लेड और क्लिंट इस्टवुड के फोटो लगाया करता था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं इनके जैसा बन जाउं क्योंकि यह गुण मेरी जिंदगी से कभी जुड़े ही नही।' इसके बाद शाहरुख खान ने अपनी लाडली बेटी सुहाना खान को लेकर बाते कही। उन्होंने कहा कि 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ कहूंगा हां मेरी बेटी सांवली जरूर है लेकिन दूनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है और कोई भी मुझे यह नहीं बता सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान
बता दें कि सुहाना खान इस साल 18 साल की हो गई हैं और वोग मैगजीन से उन्होंने कवर डेब्यू किया है। इस दौरान सुहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था वह भविष्य में एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। फिलहाल वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, वह वहां एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में पड़ती हैं। सुहाना 16 साल की उम्र में ही लंदन पढ़ने चली गई थीं। इस पर उन्होंने कहा था कि '16 साल की उम्र में लिया गया यह फैसला मेरी जिंदगी का बहुत अहम फैसला है, क्योंकि एक अलग माहौल में रहने से मुझसे आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि गलियों में चलना और साधारण लोगों की तरह ट्रेन पकड़ना, यह सब मुंबई में मेरे लिए इतना आसान नहीं था।'   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें