फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात गौरी के साथ हुआ था कुछ ऐसा, शाहरुख को आज भी होता है दुख

Sat, 15 Jul 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान
इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने डीएनए को एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ की ऐसी बातें जो बताई हैं जो अभी तक अनकही थीं।
विज्ञापन

2 of 9
शाहरुख खान
इस बार शाहरुख ने अपनी जिंदगी की डार्क साइड के बारे में बात की है। शाहरुख खान यूं ही बुलंदियों पर नहीं पहुंचे। इससे पहले उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख खान की जिंदगी में उनकी पत्नी और बहन ढाल बनकर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

3 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख ने बताया, 'जिस दिन हमारी शादी हुई थी उसी दिन हम मुंबई आ गए थे। हम दोनों अपने शहर को छोड़कर एक नई जगह आ गए। शादी की रात हमने फिल्म के सेट पर बिताई।'

4 of 9
शाहरुख खान
इतनी परेशानी के बावजूद गौरी ने कभी कुछ नहीं कहा। शाहरुख ने कहा, 'मैं गौरी से ऐसी बातें करता था जो मुझे खुद नहीं समझ आती थी। लेकिन गौरी ने हमेशा मेरा साथ ‌दिया।'
विज्ञापन

5 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख ने आगे कहा, '2 -3 साल हमें इस माहौल को समझने में लगे। हम खुशहाल जिंदगी चाहते थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं स्टार बनूंगा। मुझे स्टारडम का कोई अंदाजा नहीं था।'
विज्ञापन

6 of 9
शाहरुख खान
गौरी ने शाहरुख के सामने कभी कोई शर्त नहीं रखी। शाहरुख गौर से कहते थे, 'मैं फिल्में करूंगा और फिर देखते हैं कि मैं कहां तक पहुंचता हूं। मुझे हिट और फ्लॉप का कोई अंदाजा नहीं था। मैंने काम किया और सबसे पहले घर लिया।'
विज्ञापन

7 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख की जिंदगी में कभी अच्छा, कभी बुरा और कभी डरावना समय भी आया। शाहरुख ने बताया, 'आर्यन से पहले गौरी के कुछ मिसकैरेज हुए थे लेकिन फिर आर्यन आया। कुछ दिन काफी कठिन थे। सुहाना के आने पर काफी एक्साइटमेंट थी।'

8 of 9
शाहरुख खान
कई सालों बाद गौरी और शाहरुख को लगा कि उनकी जिंदगी में तीसरे बच्चे की जगह है। और तब अबराम आया। शाहरुख ने बताया, 'डीडीएलजे जब हमने देखी थी उस दिन गौरी का जन्मदिन था। हमने मन्नत में शानदार पार्टी की थी।'
विज्ञापन

9 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख ने कहा, 'पार्टी के दिन घर में बिजली नहीं थी। क्योंकि हम पूरी तरह से घर में शिफ्ट नहीं हुए थे। आदि और करण ने घर में कैंडल लगाए थे। वो भी बहुत प्यारा लम्हा था। ये अच्छी यादें थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें