बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से अपने करियर के शुरुआत करने वाले किंग खान उस फिल्म में बाइक चलाते हुए नजर आए। 27 साल बाद इसी सीन को दोहराते हुए शाहरुख ने बाइक चलाई। इस दौरान वो हेलमेट लगाना भूल गए। इस पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई देते हुए नसीहत भी दे डाली। अब इस पर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है।