फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh khan: शाहरुख खान ने की शुरुआती दिनों की याद, 'माता-पिता मेरे लिए चिंतित होंगे इसलिए मैंने मेहनत...'

Fri, 22 Nov 2024 10:26 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान अपने माता-पिता को लेकर बातें करते रहते हैं। शाहरुख खान ने अब कहा कि वे सोचते थे कि उनके माता-पिता ऊपर आसमान से देखते होंगे तो सोचते होंगे ये दुखी होगा.. कैसे रहेगा..इसलिए मैंने बहुत मेहनत की।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : FB/@Shah Rukh Khan
शाहरुख खान अक्सर अपने माता-पिता को लेकर बातें करते हैं। शाहरुख खान ने अपने माता-पिता के निधन के बाद अपने करियर को संवारा है। शाहरुख खान ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें अपने करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।


 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : FB/Shah Rukh Khan
ऐसे हुई करियर की शुरुआत
शाहरुख खान ने हाल ही में दुबई में ग्लोबल समिट में याद किया कि वे वैज्ञानिक बनने के लिए पढ़ाई कर रहे थे, फिर मैं इकोनॉमी पढ़ना चाह रहा था। मेरे पास रुपये नहीं था फिर मैंने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। फिर मैंने मास्टर किया। फिर टीवी भारत में आ गया। मैंने इसमें काम किया और मुझे 1500 रुपये मिले। मुझे समझ आ गया कि ये काम है और मैंने काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
माता-पिता आकाश से देखते हैं
शाहरुख खान 14 साल के थे, जब उनके पिता की मृत्यु हो गई। वे 24 साल के थे जब उनकी माता का निधन हो गया। अपने पिता को खोना दुखद था, लेकिन माता-पिता दोनों का न होना और भी दुख दाई होता है। शाहरुख खान ने कहा कि वे मेरे माता पिता किसी तारे की तरह चमक रहे हैं, वे देख रहे हैं। मैं कभी न कभी उनसे जरूर मिलूंगा।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @srkuniversefc
माता-पिता के लिए सोचकर किया ये काम
शाहरुख खान ने कहा, मैं कभी सोचता हूं कि क्या वे मुझे लेकर चिंतित होंगे। जब 24 साल की उम्र में मैं अनाथ हो गया, वे सोचते होंगे अब ये कैसे रहेगा इसलिए मैंने बहुत मेहनत से काम किया। मैं सफलता पाकर आगे बढ़ता चला गया। मैं नहीं चाहता कि मेरे माता पिता मुझे लेकर चिंतित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने बच्चों के लिए सोचते हैं ये बात
मेरा चीजों को देखने का नजरिया थोड़ा अजीब है। अब मैं अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहता हूं। उन्हें अच्छा स्वास्थ्य खुशी मिलनी चाहिए, जैसे वे जीते हैं। मेरे तीनों ही बच्चे बहुत ही खूबसूरत, प्यारे और परिश्रमी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें