फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh khan: विकास खन्ना के रेस्तरां पहुंचे शाहरुख खान, अभिनेता से मिलकर भावुक हो गए शेफ, बताई पूरी बात

Wed, 11 Dec 2024 08:26 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सेफ विकास खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - विकास खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @vikaskhannagroup
शाहरुख खान हाल ही में सेफ विकास खन्ना के रेस्तरां और बंगले पर न्यूयॉर्क में पहुंचे। सेफ विकास खन्ना ने मंगलवार को शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे इस बातचीत के दौरान विकास खन्ना भावुक हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी तीन लोगों के बीच गुजरती है और उनमें से एक शाहरुख खान भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, विकास खन्ना - फोटो : X/ Shah Rukh Khan
शाहरुख के साथ साझा की तस्वीर
सेफ विकास खन्ना ने शाहरुख खान के साथ तस्वीर साझा की हैं। उन्होंने बताया कि "मेरी जिंदगी 3 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है - बीके, एसके, शाहरुख। मेरी मां, संजीव कपूर और द किंग।"
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
साझा की दिल की बात
विकास खन्ना ने लिखा, "जब हमने बात की कि मैं अपनी बहन के साथ DDLJ देखने के लिए हर सिनेमा जाता हूं और उनकी हर फिल्म देखता हूं। वह मेरे हीरो बन गए। उनकी आवाज। उनका धैर्य। उनका आत्मविश्वास। उनकी करुणा। उनकी दोस्ती। अपने आंसुओं को रोकने के लिए मैंने कांच की छत की तरफ देखा और देखा कि चांद का साफ अर्धचंद्र मुझे ही देख रहा है।"

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विकास खन्ना ने की शाहरुख से मुलाकात
विकास खन्ना ने लिखा, आज का दिन आपके लिए। आपने मेरा हाथ पकड़ा। कहा, ये बंगला हमें दिखाता है, हमारे माता पिता, हमारे गांव और भारत को दर्शाता है। अमृतसर के एक फेल बच्चे के लिए ये बहुत कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख ने कही ये बात
विकास खन्ना ने एक्स पर शाहरुख खान के साथ पोस्ट शेयर करते हुए पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने विकास खन्ना का धन्यवाद किया। अभिनेता ने कहा, "शेफ आपका धन्यवाद। विकास आपको बहुत सारा प्यार और न्यूयॉर्क में शानदार रात्रिभोज के लिए आपका धन्यवाद।" हालांकि, बाद में विकास खन्ना ने शाहरुख खान के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें