माहिरा खान
- फोटो : file photo
जब एंकर ने माहिरा से पूछा कि ‘प्यार कब और कैसे हुआ ये नहीं पूछेंगे, मगर जब आप उनको देखती हैं तो आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है?' इस पर माहिरा ने जवाब देते कहा, ‘मेरे ड्रामा शो हमसफर में एक लाइन थी, जो मुझे बहुत पसंद है। जहां अशर खीरत से कहता है, पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले मिली हो। मुझे भी यही लगता है। मुझे नहीं पता मैंने क्या किया, मगर मैंने कुछ तो किया है जिसके बदले मुझे सलीम मिले।'