फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउडी मोदी' पर शाहरुख की फिल्म के निर्देशक का तंज, कार्यक्रम को बताया- पीआर मास्टर स्ट्रोक

Tue, 24 Sep 2019 05:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul dholakia - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में 50 हजार भारतीय अमेरिकी लोगों को हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। इस कार्यक्रम ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। देशभर में दोनों नेताओं की तारीफ हो रही है लेकिन इस बीच एक भारतीय फिल्म निर्देशक ने इसे पीआर मास्टरस्ट्रोक बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
rahul dholakia
हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद सलमान खान, करण जौहर, अनुपम खेर और ऋषि कपूर सहित तमाम एक्टर्स ने मोदी और ट्रंप की जमकर तारीफ की लेकिन शाहरुख खान की फिल्म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने इस कार्यक्रम को लेकर तंज कसा।
विज्ञापन

3 of 5
rahul dholakia - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ढोलकिया ने अपने एक ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- 'मोदी ने ट्रंप के लिए एक बड़ा फेवर किया है और ट्रंप ने भारतीय और अमेरिकियों को यह महसूस कराया है कि वह कितने महत्वपूर्ण हैं। Win Win for DESIS.पीआर मास्टर स्ट्रोक।'
 

 

4 of 5
karan johar salman khan
सलमान खान और करण जौहर ने की तारीफ
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने लिखा- 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 2 देशों के बीच हुई इस महान साझेदारी को बहुत आगे जाना है।'

करण जौहर ने भी इसे गर्व का क्षण बताया। करण ने लिखा- भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व का क्षण। नरेंद्र मोदी ने कितना प्रेरणादायक और ठोस भाषण दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भीड़ के साथ भारतीय प्रधानमंत्री को चियर्स करते रहे।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter
अनुपम खेर और ऋषि कपूर ने भी की तारीफ
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- #HowdyModi में सबकुछ बहुत शानदार था। मैंने कभी दो देशों के बीच ऐसी बॉन्डिंग नहीं देखी। ह्यूस्टन में पचास हजार भारतीयों की प्रतिक्रिया और जयकार भावनात्मक और ऐतिहासिक थी। और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप एक वास्तविक रॉकस्टार हैं। जय हो!

हाल ही में न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर भारत लौटे ऋषि कपूर ने लिखा- #howdymodi “Go Modi” - “Go Trump” - Houston, US.  Proud of our being. समुदाय पर गर्व है। भारत पर गर्व है।

ये भी पढ़ें: विज्ञापन से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं एक्टर, आमिर खान टॉप पर तो ये स्टार ले रहा है सबसे कम फीस
 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें