बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में फिलहाल बहुत व्यस्त हैं। हालांकि किंग खान तो अपने आप में मस्तमौला इंसान हैं और इसलिए शूटिंग के बीच में ही जमकर मस्ती करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर ही खेलना शुरू कर दिया।
पढ़ेंः बाइक से पीछा कर रहे थे फैंस, एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार
विज्ञापन
2 of 4
शाहरुख खान फिल्म के निर्देशक और बाकी टीम मेंबर्स के साथ शूटिंग के बीच में ही लूडो खेलने लगे। शूटिंग के बीच में ही थोड़ा रिफ्रेश फील करने के लिए किंग खान ने लूडो खेल का आयोजन कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पहला स्थान भी हासिल किया।
विज्ञापन
3 of 4
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने खुद इस गेम की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं। पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में शाहरुख डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने सेल्फी ली है। वहीं दूसरी तस्वीर लूडो गेम के स्कोरकार्ड की है जिसमें शाहरुख टॉप पर हैं तो राय चौथे नंबर पर हैं।
इसे शेयर करते हुए पूजा ददलानी ने लिखा है- सोचिए दोबारा कौन हार गया? क्या यह आनंद एल राय हैं? सच में।
Awww :) guess whose the loser again?? Is it @aanandlrai ???? Really!!! pic.twitter.com/e8z60N7iNc
— Pooja Dadlani (@pooja_dadlani) December 2, 2017
इससे पहले शाहरुख ने शूटिंग से बिहाइंड द सेट्स की एक तस्वीर शेयर की थी। आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।