फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला

Sat, 12 Nov 2022 03:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर कस्टम ने सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मीडिया हाउस को एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात जब शाहरुख खान शारजाह से वापस आ रहे थे, तब मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने उन्हें तकरीबन एक घंटे के लिए रोक लिया। दरअसल, एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अभिनेता के पास महंगी घड़ियों के कवर मिले। इन कवर की कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये थी और इसके लिए कस्टम ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया था। इसी वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया और करीब 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए कहा गया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह पांच बजे मिली जाने की अनुमति
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने शाहरुख और उनकी पूरी टीम से पूछताछ की। तकरीबन एक घंटे बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। हालांकि, सामने आ रहे वीडियो में शाहरुख खान के साथ उनके बॉडीगार्ड नजर नहीं आए। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कस्टम ने उनके बॉडीगार्ड रवि को पकड़ रखा था। रिपोर्ट्स की माने तो रवि से पूछताछ के बाद सुबह करीब 5 बजे जुर्माना के तौर पर 6.83 लाख रुपये भरने के बाद सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान की टीम के पास मिली ये घड़ियां
शाहरुख की टीम के पास करीब 18 लाख रुपये की कीमती घड़ियां और कई खाली डब्बे पाए गए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता के पास से Rolex घड़ी के करीब छह, Espirit ब्रांड की एक, ऐप्पल सीरीज और Babun & Zurbk की भी घड़ियां पाई गईं। कस्टम विभाग सब सवाल-जवाब किए तब पता चला कि इन घड़ियों की कस्टम ड्यूटी नहीं भरी गई थी। लिहाजा शाहरुख समेत उनकी टीम को पूछताछ के लिए रोक लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें