फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' रिलीज से पहले मस्कट पहुंचे शाहरुख, फैंस के साथ जमकर की मस्ती, देखें तस्वीरें

Sat, 08 Dec 2018 09:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan in Muscat - फोटो : twitter
फिल्म 'जीरो' की रिलीज भारत में करने से पहले शाहरुख खान खाड़ी देशो में घूम रहे हैं। अबू धाबी में फिल्म का प्रचार करने के बाद शाहरुख सड़क के रास्ते मस्कट पहुंचे। मस्कट रवाना होने से पहले शाहरुख ने अपनी गाड़ी से एक वीडियो संदेश भी मस्कट वालों को भेजा। मस्कट पहुंचने पर वहां शाहरुख की दीवानगी पूरे उफान पर देखी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan in Muscat - फोटो : twitter
तस्वीरों और वीडियो में शाहरुख की दीवानगी उनके फैंस में देखने को मिल रही है। यह तस्वीरें मस्कट के वॉक्स सिनेमा की है। शाहरुख खान ने इस मौके पर न केवल अपने फैंस से जीरो फिल्म के बारे में बात की बल्कि उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। 
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan in Muscat - फोटो : twitter
मस्कट पहुंचने से पहले किंग खान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में शाहरुख खान कह रहे हैं - मैं मस्कट आने के लिए बहुत उत्सुक हूं। आप सभी से मस्कट के वॉक्स सिनेमा में मुलाकात करूंगा। अभी मैं कार में हूं और प्लेन में बैठने वाला हूं। जल्द ही मस्कट में मुलाकात होगी। 

4 of 5
Shahrukh Khan in Muscat - फोटो : twitter
'जीरो' फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर के रिस्पांस को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलेगी। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा है। एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : File Photo
'जीरो' फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जबकि अनुष्का शर्मा शारीरिक रूप से अक्षम लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह के रोल में हैं जो कि मेरठ में रहता है और बौना है। 38 साल की उम्र में भी वह कुंवारा है और अपने सपनों की रानी ढूंढ रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें