बॉलीवुड हीरो शाहरुख खान ने पहली बार ऑन स्क्रीन स्वीकार किया है कि उन्हें 'दीवाना' (1992) फिल्म में हीरो का रोल तब मिला जब एक हीरो ने इसमें काम करने से मना कर दिया था। अगर वो हीरो फिल्म में काम करता तो शायद आज शाहरुख खान बॉलीवुड के सफल बादशाह नहीं बन पाते। आपको बता दें कि 'दीवाना' फिल्म से ही शाहरुख खान रातों-रात स्टार बन गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
जिंदगी भर इस हीरो के अहसानमंद रहेंगे शाहरुख खान, सरेआम किया कबूल
2 of 6
साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यारों की बारात' में गेस्ट के रूप में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पहुंचे। शो के दौरान शाहरुख ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनजानी बातों को उजागर किया।
विज्ञापन
जिंदगी भर इस हीरो के अहसानमंद रहेंगे शाहरुख खान, सरेआम किया कबूल
3 of 6
शाहरुख ने बताया कि वो हमेशा 'अरमान कोहली' के अहसानमंद रहेंगे। उनकी इस सफलता में अरमान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। दरअसल, फिल्म 'दीवाना' के लिए पहले अरमान कोहली को चुना गया था।
जिंदगी भर इस हीरो के अहसानमंद रहेंगे शाहरुख खान, सरेआम किया कबूल
4 of 6
शाहरुख ने बताया कि 'दीवाना' में अरमान कोहली को दिव्या भारती के अपोजिट कास्ट कर लिया गया था। यहां तक कि अरमान कोहली ने फिल्म के पोस्टर के लिए अपना फोटोशूट भी करवा लिया था। लेकिन किसी कारण के चलते अरमान ने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद शाहरुख को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया।
विज्ञापन
जिंदगी भर इस हीरो के अहसानमंद रहेंगे शाहरुख खान, सरेआम किया कबूल
5 of 6
शाहरुख ने भी इस फिल्म के लिए अपनी तरफ से पूरी मेहनत की और उनकी ये मेहनत रंग भी लाई। आपको बता दें कि 'दीवाना' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे।
जिंदगी भर इस हीरो के अहसानमंद रहेंगे शाहरुख खान, सरेआम किया कबूल
6 of 6
'दीवाना' से ही शाहरुख को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली। वो रातों-रात बॉलीवुड के स्टार बन गए। इसके बाद शाहरुख ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे।