हाल ही में करण जौहर ने अपने घर लक्जरी शू डिजाइनर क्रिश्चियन लुबोटिन के लिए लैविश डिनर पार्टी रखी। बॉलीवुड से शायद ही कोई ऐसा होगा जो इस पार्टी में शामिल न हुआ हो। पार्टी में सभी लोग काफी स्टाइलिश लग रहे थे लेकिन ध्यान खींचा केवल दो लोगों ने, और वो थे करीना कपूर खान और मीरा राजपूत।
विज्ञापन
2 of 13
करण जौहर पार्टी
करीना इस पार्टी में अपने पति सैफ अली खान के साथ आईं थीं। करीना ने काले रंग का बैकलेस टॉप पहना था। इस लुक में वह काफी सेक्सी लग रही थीं। प्रेग्नेंसी के बाद से ही वो अपना वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं। अपने वजन के लिए उन्हें लोगों की आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन उनके इस लुक के बाद कोई नहीं कहेगा कि करीना का वजन अब भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 13
करण जौहर पार्टी
वैसे इस पार्टी में शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत भी काफी सेक्सी लग रही थीं। मीरा ने सफेद रंग के केप टॉप के साथ नीले रंग की जीन्स पहनी थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि करीना मीरा को टक्कर देना चाहती हैं ? मीरा आजकल जिस भी इवेंट में जाती हैं, काफी स्टाइलिश होकर जाती हैं। ऐसे में कहीं करीना इन्सिक्योर तो फील नहीं करती हैं ?
4 of 13
करण जौहर पार्टी
पार्टी में करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख भी पहुंचे। शाहरुख हाल ही में पंजाब से इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर लौटे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
करण जौहर पार्टी
इस पार्टी ने कई रिलेशनशिप्स पर भी मुहर लगा दी है। आलिया और सिद्धार्थ एक साथ इस पार्टी में आए। दोनों साथ में काफी खुश भी लग रहे थे।
विज्ञापन
6 of 13
करण जौहर पार्टी
वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ पहुंची। जहां ज्यादातर सितारों ने पार्टी के लिए वेस्टर्न लुक का चुनाव किया था वहीं दीपिका यहां एकदम देसी लुक में नजर आईं।
विज्ञापन
7 of 13
करण जौहर पार्टी
पार्टी में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी दिखीं। जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा थी कि वो करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के पार्ट 2 में दिख सकती हैं लेकिन अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है।
8 of 13
करण जौहर पार्टी
मालदीव में खान परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर लौटीं मलाइका भी यहां अपनी बहन अमृता के साथ नजर आईं।
9 of 13
करण जौहर पार्टी
सुजैन खान भी अपनी करीबी दोस्त सोनाली बेंद्रे के साथ पार्टी में आईं।
10 of 13
करण जौहर पार्टी
सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'नूर' के प्रमोशन से समय निकालकर इस पार्टी में शिरकत की।
11 of 13
करण जौहर पार्टी
कृति से ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत इस पार्टी में अकेले ही पहुंचे। वरना अभी तक दोनों हर जगह साथ ही जाते थे।
12 of 13
करण जौहर पार्टी
जैकलीन फर्नांडिस इस पार्टी में स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहन कर पहुंची।
करण के करीबी दोस्तों में शुमार डायरेक्टर फराह खान भी इस डिनर पार्टी में आईं। इन सभी के अलावा पार्टी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, डायरेक्टर किरण राव, कबीर खान, एक्टर तुषार कपूर ने भी शिरकत की।